फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The sugarcane crop burned

आग लगने से दो एकड़ गन्ने की फसल राख

Sun, 01 Dec 2013 10:03 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
चरखी दादरी/ब्यूरो। Updated Sun, 01 Dec 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
The sugarcane crop burned
हरियाणा में गांव चरखी में रविवार शाम खेतों में आग लगने से दो किसानों की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चरखी निवासी रामोतार और कुलदीप के खेतों में अचानक आग लग गई।

वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने तुरंत घटना की जानकारी चरखी दादरी फायर बिग्रेड और किसानों को दी।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग बढ़ती जा रही थी।

इसके कारण दमकल की दूसरी गाड़ी को भी बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दो एकड़  गन्ने की फसल जल चुकी थी।

आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है।

एक अन्य घटना में रोहतक रोड स्थित बैटरी गोदाम में शॉट सर्किट से आग लगने से कई बैटरियां जल गईं।

दुकान मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि आग से उसे लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed