फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The struggle from 1857 to 1947 will be visible on a 1000 feet large picture made on cloth

Rohtak News: कपड़े पर बने 1000 फीट बड़े चित्र पर नजर आएगा 1857 से 1947 तक का संघर्ष

Mon, 12 Aug 2024 03:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The struggle from 1857 to 1947 will be visible on a 1000 feet large picture made on cloth
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के लिए 1000 फिट बड़े चित्र तैयार किए जा रहे हैं। टैगोर सभागार में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस चित्र का अनावरण कुलपति प्रो. राजबीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन

दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस चित्र में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के विरोध से शुरू हुए घटनाक्रम से लेकर 1947 में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की ओर से किए गए ध्वजारोहण समारोह के दृश्य दिखाए गए हैं। चित्र में 90 वर्ष की आजादी की जीवंत गाथा को चित्रित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बताया कि यह चित्र एक सूती कपड़े पर बनाया गया है। इसे बनाने के लिए प्राकृतिक रंग, खनिज रंग, पारंपरिक रंग व समकालीन रंगों का प्रयोग किया गया है। चित्र को तैयार करने के लिए रेखांकन, चित्रांकन और छायांकन चित्रण पद्धतियों का उपयोग किया गया है। चित्र बनाने में लगभग 20 लीटर रंगों का इस्तेमाल हुआ है। चित्र को बनाने के लिए बारह विद्यार्थियों- ऐश्वर्या, कृषिका, अमन, प्रिंस, राहुल, निशा, मंजीत, मेघा, स्नेहा, जतिन, आनंद, पारुल और दो प्राध्यापक, संजय कुमार और प्रवीण कुमार के दल द्वारा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed