फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The striking employees of PGI will end their protest only after receiving the appointment letter

Rohtak News: नियुक्ति पत्र मिलने पर ही धरने से उठेंगे पीजीआई के हड़ताली कर्मी

Sun, 03 Aug 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The striking employees of PGI will end their protest only after receiving the appointment letter
संजय गौतम
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से एचकेआरएन (हरियाणा काैशल रोजगार निगम) में शामिल करने के आश्वासन के बाद भी पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर अडिग हैं। कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा, किसी भी कीमत पर हड़ताल समाप्त नहीं हाेगी। इसी मांग को लेकर दो माह से देवीलाल पार्क में अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि शुक्रवार को मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर किसान नेताओं व सामाजिक संगठनों के साथ प्रदर्शन किया था। तीन घंटे तक सड़क पर जाम भी लगाया था। एडीसी नरेंद्र कुमार के आश्वासन पर यह जाम खोला गया। अब सरकार कह रही है कि कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल किया जाएगा। सरकार का यह वादा जब तक लागू नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

--------
अनुबंधित कर्मचारी व डाटा एंट्री ऑपरेटरों को एचकेआरएन में शामिल करने के लिए सरकार की ओर से कोरे बयान दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हमें एचकेआरएन में शामिल कर देते हैं तो चंडीगढ़ जाकर उनका धन्यवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गौतम, अनुबंधित कर्मचारी।

सीएम नायब सिंह सैनी के बयान के बाद कर्मचारियों में खुशी है। जल्द एचकेआरएन में शामिल होने की आस जगी है लेकिन जब तक पत्र नहीं मिल जाता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। पत्र मिलने पर रक्तदान शिविर और भंडारा आयोजित किया जाएगा।

- अभिषेक, अनुबंधित कर्मचारी।

मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों के लिए दिया गया बयान राहत भरा है। एचकेआरएन में शामिल करने की उनकी मांग है। मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया जाएगा।

- राकेेश कुमार, अनुबंधित कर्मचारी।

सरकार ने एचकेआरएन में शामिल करने के लिए वर्ष 2021 में आदेश जारी किए थे। 2025 तक प्रदेश सरकार की ओर से एचकेआरएन में शामिल नहीं किया गया है। संस्थान के 12,00 कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल कर दिया जाता है तो मुख्यमंत्री व सरकार का धन्यवाद किया जाएगा।
- राहुल, अनुबंधित कर्मचारी।

संजय गौतम

संजय गौतम

संजय गौतम

संजय गौतम

संजय गौतम

संजय गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed