फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The state's first solar eco cooling cabin was dedicated to the citizens.

Rohtak News: प्रदेश का पहला सोलर इको कूलिंग केबिन नागरिकों को समर्पित

Wed, 17 Jun 2026 08:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
The state's first solar eco cooling cabin was dedicated to the citizens.
32-नया बस स्टैंड के निकट बनाए सोलर इको कूलिंग केबिन का रीबन काटकर उद्धाटन करते नगर निगम मेयर रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नया बस स्टैंड के पास बनाया गया हरियाणा का पहला सोलर इको कूलिंग केबिन बुधवार को नागरिकों को समर्पित कर दिया गया। स्वच्छ ऊर्जा से संचालित यह केबिन गर्मी, बरसात, सर्दी तीनों मौसमों में राहत देगा। नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि, समाजसेवी राजेश जैन, निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार व संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार ने इसका उद्घाटन किया।
मेयर ने बताया कि शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत व पर्यावरण अनुकूल शहरी सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर इको कूलिंग केबिन बनवाया गया है। इसमें 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर सिस्टम बैटरी बैकअप सहित स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

इस केबिन में प्राकृतिक कूलिंग पैनल, वाटर मिस्ट कूलिंग सिस्टम, प्राकृतिक वायु संचार व्यवस्था, दो सीलिंग फैन, दो वॉल फैन, एलईडी लाइटें व मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इंसुलेटेड संरचना के कारण केबिन के अंदर का वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा एवं आरामदायक बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान की स्थिति को देखते हुए आमजन, विशेषकर पैदल यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, श्रमिकों एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले नागरिकों को राहत प्रदान करना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।

सौर ऊर्जा संचालित यह केबिन पारंपरिक बिजली पर निर्भरता को कम करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने दावा किया कि यह हरियाणा में प्रथम सौर ऊर्जा आधारित इको कूलिंग केबिन है। इससे गर्मी के अतिरिक्त बरसात के समय भी लोगो को राहत मिलेगी व सर्दी के मौसम में रैन बसेरे के कार्य में भी इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसमें एक समय में 25 व्यक्तियों के ठहराव की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed