{"_id":"6169e1fe08437a41576753b4","slug":"the-stage-of-the-mahapanchayat-is-ready-today-the-farmers-will-roar-rohtak-news-rtk6271297142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत का मंच तैयार, आज गरजेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत का मंच तैयार, आज गरजेंगे किसान
विज्ञापन
मकड़ौली टोल प्लाजा पर तैयार किया जा रहा पंडाल। अमर उजाला
गोहाना रोड स्थित मकड़ौली टोल प्लाजा पर 16 अक्तूबर को होने वाली किसान मजदूर महापंचायत का मंच शुक्रवार रात तक तैयार हो गया। महापंचायत में रोहतक के अलावा आसपास के जिलों के किसान शामिल होंगे। जबकि, कई राज्यों के किसान नेता इसे संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने शाम को कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण कर किसान नेताओं से बातचीत की।
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार बार-बार यह कहती है कि यह आंदोलन पंजाब का है या सिखों का है। इस महापंचायत से हम यह दिखाएंगे कि यह आंदोलन हरियाणा का भी है। मुजफ्फरनगर के रिकॉर्ड तोड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह रुटीन पंचायत है, लेकिन अच्छी होगी। इसमें पंजाब से दर्शन पाल व जगजीत डल्लेवाल, राजस्थान से रंजीत राजू, उत्तर प्रदेश से हरपाल बिलोर और गुजरात से हिम्मत गुज्जर संबोधित करेंगे। महापंचायत किसान आंदोलन से जुड़े लोगों में ऊर्जा का संचार करेगी। मकड़ौली टोल प्लाजा पर देर रात तक तैयारियां जारी रहीं। पहले दोनों साइड पंडाल लगाने की योजना थी, लेकिन उसे एक ही तरफ सीमित कर दिया गया है। पहले आधा किलोमीटर का पंडाल लगाया जाना था, वह भी छोटा हो गया। रात तक पंडाल, मंच तैयार हो गए थे, साउंड सिस्टम भी लग गया है। ट्रॉली पर ही छोटा स्टेज बनाया गया है। मुख्य वक्ताओं के बैठने के लिए नीचे स्थान बनाया गया है। देर शाम इक्का-दुक्का किसानों का आना शुरू हो गया था। पंडाल में ही बाहर से आने वाले पुरुषों व महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान बना दिया गया है। लंगर भी शुरू हो चुका है। रात को रागिनी गायन भी शुरू हो गया था। किसानों ने तीन जगह पार्किंग बनाई है, उनमें से एक संस्कृति स्कूल के पास की सड़क प्रशासन ने रातोंरात तैयार कर दी। शुक्रवार शाम एसडीएम राकेश सैनी, एएसपी कृष्ण कुमार, डीएसपी सज्जन कुमार ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने हिदायत दी कि रात को लंगर में मच्छर, कीड़े आदि न चले जाएं। किसानों ने कहा कि लाइटें लगी हैं और सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एंबुलेंस और आपात वाहनों के निकलने के लिए एक तरफ की सड़क खाली रखी जाएगी। भाकियू (अंबावता) के प्रदेश प्रधान अनिल नांदल ने बताया कि महापंचायत को उनके राष्ट्रीय प्रधान ऋषि पाल अंबावता, विधायक सोमबीर सांगवान, अभिमन्यु कोहाड़, विकास सीसर, रवि आजाद, विधायक बलराज कुंडू भी संबोधित करेंगे।
400 वालंटियर करेंगे सहयोग
महापंचायत के लिए आसपास के गांवों के युवा स्वेच्छा से वालंटियर बने हैं। देर रात तक करीब 400 वालंटियर्स के कार्ड बन चुके थे। पुलिस शहर के चारों ओर 18 नाके लगाएगी, ताकि किसानों को शहर में दाखिल होने देने के बजाय बाहर से ही महापंचायत स्थल तक पहुंचाया जाए। दो-दो वालंटियर इन नाकों पर तैनात किए जाएंगे। इनके अलावा पार्किंग, लंगर और स्टेज के आसपास भी इनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
किसान संगठनों के साथ खापों ने भी लगाया जोर
महापंचायत को लेकर किसान संगठनों के साथ-साथ खापों ने भी पूरा जोर लगा दिया है। खासतौर पर हुड्डा खाप इसके प्रमुख आयोजकों में है तो कई अन्य खापों ने समर्थन का एलान किया है।
भाकियू (चढूनी) के प्रधान राजू मकड़ौली ने कहा कि हुड्डा खाप ने महापंचायत के आयोजन पर आने वाला सारा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली है। 35-40 लाख रुपये तक जितना भी खर्च होगा, वह हुड्डा खाप करेगी। हुड्डा खाप के प्रमुख गांव चमारिया, जिंदराण, खिड़वाली, मकड़ौली, रिठाल आदि से लोगों ने हर तरह की मदद की। गांवों में लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पांच किलो तक आटा दिया है। सारा आटा कट्टों में भरकर ऑटो के जरिये मकड़ौली पहुंचाया गया। लोगों से दान में मिले आटे से ही लंगर का इंतजाम हो गया। गांवों के लोग महापंचायत के लिए आर्थिक सहायता दे रहे हैं। साथ ही गांवों में पंचायतें कर लोगों को महापंचायत में लाने को लामबंद कर रहे हैं।
यहां होगी पार्किंग
1. चमारिया रोड पर संस्कृति स्कूल के पास।
2. गोहाना रोड पर जॉन वेस्ले के सामने।
3. मकड़ौली में अप्रोच रोड पर।