फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The speed of corona increased four times, maximum 55 patients were found in a day

Rohtak News: चार गुना तेजी से बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में सबसे अधिक 55 मरीज मिले

Sat, 22 Apr 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The speed of corona increased four times, maximum 55 patients were found in a day
झज्जर। पिछले पांच दिन में कोरोना संक्रमण चार गुना से भी अधिक तेजी से फैला है। पांच दिन पहले 17 अप्रैल को जिले में 12 संक्रमित मिले थे लेकिन शुक्रवार को तो यह आंकड़ा एक दिन में 55 पहुंच गया है। शुक्रवार को संक्रमितों ने इस बार के सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। जिले में सबसे अधिक एक दिन में 55 संक्रमित मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को 17 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। जिले में आठ संक्रमितों को सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि 106 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिन लोगों के घरों में होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है या फिर किसी को कोई अन्य बीमारी है तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिले में संक्रमितों को आंकड़ा 114 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिन परिवारों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं, उस परिवार के मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जिले में शुक्रवार को 245 लोगों के सैंपल लेकर बहादुरगढ़ में जांच के लिए भेजे गए हैं। अगले 24 घंटे में इनकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। उसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में भी लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन

- इस गति से बढ़ा कोरोना संक्रमण
तिथि संक्रमित मिले
17 अप्रैल 12
18 अप्रैल 20
19 अप्रैल 25
20 अप्रैल 28
21 अप्रैल 55
लोगों से बार-बार आह्वान किया जा रहा है कि हर स्थान पर मास्क अनिवार्य किया जा चुका है, इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। मास्क का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी का पालन कर संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed