फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The special train run for the fair was one hour late on the first day

Rohtak News: मेले के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन पहले दिन एक घंटा लेट

Sun, 26 Feb 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The special train run for the fair was one hour late on the first day
रोहतक। फाल्गुन में खाटू धाम में लगने वाले वार्षिक मेले को देखते हुए रेलवे की तरफ से 25 फरवरी से लेकर चार मार्च तक मेला विशेष ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन अंबाला कैंट से चलकर वाया रोहतक होते हुए रिंगस जाएगी। मेला विशेष ट्रेन पहले ही दिन अपने निर्धारित समय 12:40 की बजाय एक घंटा तीन मिनट देरी यानि 1:43 मिनट पर रोहतक स्टेशन पहुंची, लेकिन खाटू जाने वाले यात्रियों में ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ट्रेन को परमानेंट करने की मांग रखी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खाटू जाने वाले यात्रियों में जोश देखने को मिला। ट्रेन का समय 12:40 का था, लेकिन यात्री 12 बजे ही स्टेशन पहुंच गए और टिकट लेकर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने लगे। मेला विशेष ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर आनी थी, लेकिन उसका प्लेटफार्म बदलकर दो नंबर किया गया, क्योंकि एक नंबर प्लेटफार्म पर दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी खड़ी थी। ऐसे में यात्रियों को दो नंबर प्लेटफार्म पर जाना पड़ा। वहीं, ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा तीन मिनट की देरी पर स्टेशन पहुंची, लेकिन यात्रियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उनमें ट्रेन संचालित होने व खाटू पहुंचने का उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने तो गाड़ी को परमानेंट करने की मांग तक रखी, ताकि खाटू जाने वाले यात्री बसों के धक्के खाने से बच सकें।
विज्ञापन


हाथ में लड्डू गोपाल व ध्वजा लेकर श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री श्याम के जयकारे
अंबाला, जींद से होते हुए रोहतक पहुंची मेला विशेष ट्रेन में सवार यात्रियों के हाथ में लड्डू गोपाल की मूर्ति देखने को मिली, जिसे श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ सजाकर हाथ में रखा हुआ था। लड्डू गोपाल को खाटू स्थित श्याम बाबा के दर्शन करवाने के लिए श्रद्धालु लेकर जा रहे थे। वहीं, कुछ श्रद्धालु हाथ में ध्वजा लेकर ट्रेन में सवार थे, जो जय श्री श्याम के जयकारे लगा रहे थे। पूरी ट्रेन में श्याम बाबा के भजन व जयकारे सुनाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर खाटू जाने के लिए मंडली बनाकर पहुंचे श्रद्धालु
खाटू के लिए शुरू हुई मेला विशेष ट्रेन का सफर करने के लिए स्टेशन पर श्रद्धालु मंडली बनाकर पहुंचे। ट्रेन का इंतजार करते हुए श्रद्धालुओं को देखा गया, जिनमें इंतजार के साथ खाटू जाने का उत्साह भी नजर आया। एक घंटा देरी से ट्रेन पहुंचने के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, श्याम बाबा के जयकारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन चली तो खिड़की से हाथ बाहर निकालकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु देखने को मिले।

खाटू जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा शुरू करके सुविधा दी गई है। हर वर्ष वह मेला विशेष ट्रेन का इंतजार करते है। आज ट्रेन शुरू होने का पहला दिन है। इसलिए आराम से ट्रेन में सफर करके खाटू श्याम पहुंच जाएंगे। बस के सफर से अधिक सुविधाजनक ट्रेन का सफर है और उन्हें काफी खुशी है कि मेला विशेष ट्रेन शुरू की गई है।
बिजेंद्र, निवासी ओमेक्स सिटी।

मेला विशेष ट्रेन आज से शुरू होने की सूचना सुबह अमर उजाला समाचार पत्र पढ़कर मिली। समाचार पढ़ने के बाद वह तुरंत तैयार हो गए और ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच गए। दोपहर 12 बजे स्टेशन आकर टिकट खरीदकर प्लेटफार्म पर बैठे है। खाटू जाने के लिए रोहतक से सीधी कोई ट्रेन नहीं है। अब मेला विशेष ट्रेन से काफी यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
मनीष देवी, निवासी, ओमेक्स सिटी।

खाटू जाने के लिए रोहतक से कोई ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हर वर्ष मेले के समय ही ट्रेन चलाई जाती है। रेलवे को स्थाई तौर पर ट्रेन चलानी चाहिए, ताकि खाटू जाने वाले यात्रियों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। हर माह खाटू जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधी ट्रेन चलाने से काफी सुविधा मिलेगी। मेले के लिए जो विशेष ट्रेन चलाई है, यह श्याम प्रेमियों को काफी राहत देने वाली बात है।

संजय हथवालिया, निवासी, श्याम कॉलोनी हिसार रोड।

खाटू के लिए मेला विशेष ट्रेन शुरू होने की खबर जब सुबह मिली तो परिवार के लोग काफी खुश हो गए। रोहतक से सीधे रिंगस तक ट्रेन का सफर करने के लिए पूरे परिवार के साथ जा रही हूं। पहली बार खाटू में बाबा श्याम के दर्शन करेंगे, इसको लेकर काफी खुश है। ट्रेन की सुविधा अस्थाई नहीं बल्कि स्थाई रूप से होनी चाहिए, जिससे हर माह खाटू ही नहीं, रास्ते में आने वाले हर स्टेशन के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
रेखा, निवासी, माता दरवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed