Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Special Olympics concluded with impressive performances by children with special needs.

Rohtak News: विशेष बच्चों के शानदार प्रदर्शन के साथ स्पेशल ओलंपिक्स संपन्न

Sat, 07 Feb 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Special Olympics concluded with impressive performances by children with special needs.
38-एमडीयू रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत की एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के समापन पर ​विजे
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से आयोजित एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025–26 का शुक्रवार को समापन हुआ। देशभर से आए विशेष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स का आयोजन समाज में सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए समान अवसर, आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

यहां आए सभी खिलाड़ियों को विजेता करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये अपने सपनों को उड़ान दें। जीवन की कठिनाइयों को अवसर में बदलना सीखें। उन्होंने कहा कि मेडल के लिए नहीं, अपितु खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभागिता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू समावेशी शिक्षा और खेल संस्कृति को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्पेशल ओलंपिक्स सरीखे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन विश्वविद्यालय में होना गर्व का विषय है।
भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि समाज में दिव्यांगजनों काे सशक्तीकरण व सम्मान की जरूरत है। इनकी पहचान व आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के लिए सुविधाओं के साथ अवसर दें।
एमडीयू इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. राजकुमार ने अधिकारियों व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के महासचिव डॉ. डीजी चौधरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सोनू एवं डॉ. कुलदीप चौधरी ने किया।

इस मौके पर प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सुधीर कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. शकुंतला बेनीवाल, शेफाली पन्नू, स्पेशल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केशव मलिक समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

38-एमडीयू रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत की एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के समापन पर विजे

38-एमडीयू रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत की एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के समापन पर विजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed