फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The SP was not even given a chance to present his side: Khap Panchayat

एसपी को पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया : खाप पंचायत

Mon, 13 Oct 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The SP was not even given a chance to present his side: Khap Panchayat
18. लघु सचिवालय में आईपीएस सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम आशीष कुमार को मांग पत्र
रोहतक। एडीजीपी वाई पूरण कुमार सुसाइड को लेकर रविवार को खाप प्रतिनिधियों, छात्र व व्यापारी संगठनों की पंचायत मानसरोवर पार्क में हुई। खाप पंचायतों ने कहा कि रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया को सरकार ने पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया। इससे पहले ही पद से हटा दिया। किसी को बलि का बकरा न बनाया जाए। इसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग की।
विज्ञापन

संगठन प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व आईजी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या से पूरा समाज व प्रदेश के नागरिक आहत हैं। प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मामले में कोई भी दोषी हो तो उसे सजा मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया पर सरकार ने बिना किसी जांच के कार्रवाई की है। अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया। यह कानून के मुताबिक गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठनों से राजकुमार, परमजीत शर्मा, सतगामा प्रधान जयकुमार, छात्र नेता प्रदीप देशवाल, जगबीर सिंह मलिक, राजबीर, रणबीर, पुष्पेंद्र, प्रदीप सरपंच, राजेश कुमार, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed