{"_id":"5d72d1f68ebc3e017b4be2fb","slug":"the-sons-of-the-former-sarpanch-of-karaur-had-to-be-killed-they-were-doing-reiki-for-many-days-rohtak-news-rtk516416229","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारौर के पूर्व सरपंच के बेटों की करनी थी हत्या, कई दिन से कर रहे थे रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारौर के पूर्व सरपंच के बेटों की करनी थी हत्या, कई दिन से कर रहे थे रेकी
विज्ञापन
शार्प शूटर सचिन और अन्य गुर्गों से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंड़ीगढ़ में वारदात करवा रहे जेल में बंद लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और अनिल छिप्पी
हेडिंग : कारौर के पूर्व सरपंच के बेटों की करनी थी हत्या, कई दिन से कर रहे थे रेकी
चुनाव आचार संहिता से पहले लारेंस बिश्नोई, अनिल छिप्पी के कहने पर कारौर में होना था खून खराबा
- पकड़े गए दो लाख के इनामी सचिन उर्फ भांजा ने एसटीएफ की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
- बीस से अधिक व्यापारी, शराब ठेकेदार थे निशाने पर
महबूब अली
रोहतक। भले ही पुलिस बड़े इनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर अपनी पीठ थपथपा रही हो मगर जेल से ही कुख्यात बदमाश अपना नेटवर्क हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान में फैला रहे हैं। यहीं नहीं शार्प शूटरों के माध्यम से लूट से लेकर हत्या, रंगदारी और फिरौती की वारदात को अंजाम दिलाया जा रहा है। इन गिरोह के निशाने पर प्रदेशों के बीस से अधिक बड़े व्यापारी और शराब ठेकेदार थे। चुनाव आचार संहिता से पहले उसने अनिल छिप्पी और लारेंस बिश्नोई के कहने पर रोहतक के कारौर गांव के पूर्व सरपंच के भाई आनंद पहलवान के भतीजे मालहड़ और मलकित की हत्या करनी थी। इसके लिए वह दोनों की रेकी कर रहे थे। यह खुलासा एसटीएफ की पकड़ में आए दो लाख के इनामी सचिन उर्फ भांजा ने पूछताछ में किया।
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, सचिन ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और अनिल छिप्पी के कहने पर ही हरियाणा के रोहतक के अलावा सोनीपत, झज्जर, हिसार, पानीपत और दिल्ली के अलीपुर, शाहदरा, राजस्थान, चंडीगढ़ में लूट से लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में 10 गिरोह के गुर्गों के नाम भी एसटीएफ को बताए। इसके अलावा चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गिरोह के गुर्गों के 15 ठिकानों का पता भी बताया। जिन पर एसटीएफ छापामारी कर रही है।
हर वारदात के लिए राजू बसौदी करता है गाइड, इनाम पहुंचा पांच लाख पर
एसटीएफ एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि प्रत्येक वारदात के लिए लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान संभाल रहा सोनीपत क्षेत्र का राजू बसौदी सचिन और अन्य गुर्गों को गाइड करता है। राजू बसौदी पर रोहतक के अलावा सोनीपत से दो लाख का इनाम था, जो अब बढ़ाकर अंबाला, राजस्थान समेत पांच लाख रुपये हो गया है। पुलिस और एसटीएफ इनामी को पकड़ने को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
2018 में भी कारौर में खेला गया था खूनी खेल
वर्ष 2018 में भी कारौर गांव में पूर्व सरपंच के भाई आनंद पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि अनिल छिप्पी ने ही वारदात को जेल से अंजाम दिलाया था। पुलिस ने इस मामले में 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कारौर गांव की रंजिश में अब तक 22 से अधिक की जान जा चुकी है। पुलिस रंजिश को खत्म करने में पूरी तरह से नाकाम रही है।