{"_id":"62b0ca0bb6da8900cb61fc47","slug":"the-shop-on-sheela-bypass-and-the-house-in-garhi-majra-were-targeted-and-stole-buffalo-from-sanghi-rohtakcity-news-rtk6501107157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला बाईपास पर दुकान और गढ़ी माजरा में मकान को बनाया निशाना तो सांघी से भैंस चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला बाईपास पर दुकान और गढ़ी माजरा में मकान को बनाया निशाना तो सांघी से भैंस चुराई
विज्ञापन
रोहतक। जिले में चोरी की तीन जगह घटनाएं हुईं। शीला बाईपास के पास जहां चोर इनवर्टर व बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के इनवर्टर व बैटरी चुराकर ले गए। वहीं, गढ़ी माजरा की टगौर कालोनी में चोर जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। जबकि तीसरी वारदात सांघी गांव में हुई है, जहां रात को चोर घर के बाहर गली में बंधी दो भैंस खोलकर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन, आईएमटी व सदर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
घटना एक:
खरैंटी गांव निवासी जसबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में मस्तनाथ नगर में रहता है। साथ ही शीला बाईपास के नजदीक इनवर्टर व बैटरी की दुकान कर रखी है। रविवार को रात करीब 9 बजे अच्छी तरह से दुकान बंद करके आया। सुबह साढ़े 6 बजे चाय वाले का फोन आया। उसने बताया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह मौके पर पहुंचा और पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि रात को चोर फोर व्हीलर में सवार होकर आए। इसके बाद ताला तोड़कर डेढ़ लाख की कीमत के इनर्वटर व बैटरी चुराकर ले गए।
घटना-दो
उधर, गढ़ी माजरा के साथ लगती टैगोर कालोनी निवासी मांगेराम ने दी शिकायत में बताया कि 18 जून की रात को चोर ताला तोड़कर मकान में घुसे और सोने की दो जोड़ी कानों के बाली, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, छोटी बच्ची की चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दानपात्र से साढ़े 3 हजार रुपये, 5 हजार की नकदी व एक मोबाइल फोन ले गए।
विज्ञापन
घटना-तीन
सांघी गांव निवासी कृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को उसने अपने घर के सामने गली में पशु बांधे थे। सुबह देखा तो दो भैंस नहीं मिलीं। इस संबंध में कोई सुराग न मिलने पर उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी।