फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The secret of the death of the deputy superintendent was not revealed, the viscera sent for investigation

उप अधीक्षक की मौत का नहीं खुला राज, विसरा जांच के लिए भेजा

Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The secret of the death of the deputy superintendent was not revealed, the viscera sent for investigation
रोहतक। भिवानी में जिला शिक्षा विभाग के उप अधीक्षक महेंद्र सिंह की मौत का राज सोमवार को नहीं खुल सका। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को कुताना निवासी पंकज ने दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता महेंद्र सिंह भिवानी बीईओ कार्यालय में उप अधीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। 9 दिसंबर की रात 10 बजे वे खाना खाकर घूमने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन तभी से उनको तलाश रहे थे। रविवार दोपहर सूचना मिली कि ड्रेन नंबर आठ में जनसेवा संस्थान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पलटकर देखा तो शव महेंद्र सिंह का मिला। पुलिस ने पड़ोस के एक मकान में 9 दिसंबर की रात अपने साथियों के साथ आए मंजीत नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed