{"_id":"64989b346189761b71024894","slug":"the-secret-of-the-books-was-revealed-300-people-were-cheated-rohtak-news-c-17-roh1018-185485-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहीखातों से खुला राज, 300 लोगों से हुई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहीखातों से खुला राज, 300 लोगों से हुई ठगी
विज्ञापन
रोहतक। बहलबा के ठगी कांड के राज खुलने लगे हैं। पुलिस ने नौ दिन की रिमांड अवधि में आरोपियों के पास से आठ से 10 बहीखाते बरामद किए हैं, जिनमें 300 के करीब लोगों के साथ लेनदेन का ब्योरा दर्ज है। रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दोबारा एक दिन के रिमांड पर लिया, ताकि फरार होने में प्रयुक्त कार बरामद की जा सके। अब पुलिस आरोपियों को सोमवार को दोबारा अदालत में पेश करेगी।
एसटीएफ की रोहतक यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि 13 जून 2022 को बहलबा के ग्रामीणों ने महम थाने में गांव निवासी सुरेश पंडित व उसके बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि सुरेश शर्मा व उसका परिवार करीब 20 सालों से कारोबार कर रहा था। परिवार ग्रामीणों की फसल की खरीद करता था। इसके चलते किसानों के साथ सुरेश का काफी लेनदेन था। आठ जून 2022 को फसल व्यापारी सुरेश अचानक पूरे परिवार सहित गांव छोड़कर चला गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। क्योंकि ग्रामीणों का करोड़ों रुपये फंस गया। अब एक साल बाद एसटीएफ को पता चला कि आरोपी परिवार सहित महाराष्ट्र के नागपुर में किराये पर रह रहा है। साथ ही रोहतक आने वाला है। गत 16 जून को पुलिस ने दबिश देकर सुरेश पंडित व उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में पेश कर पहले आरोपियों को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया। रविवार को दोबारा एक दिन का रिमांड लिया गया है।
आरोपियों से बहीखाते बरामद हुए हैं, जिनमें 300 के करीब लोगों से लेन-देन का ब्योरा सामने आया है। जांच टीम रिकवरी का प्रयास कर रही है। इसके चलते रविवार को आरोपियों को नौ दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से दोबारा एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल, प्रभारी एसटीएफ, रोहतक यूनिट