{"_id":"6a04bbbe31a97811a307af79","slug":"the-scattered-opposition-could-not-stand-in-front-of-the-coach-who-became-chairman-again-after-18-years-rohtak-news-c-17-roh1019-855371-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कोच के सामने नहीं टिक सका बिखरा विपक्ष, 18 साल बाद फिर बने चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कोच के सामने नहीं टिक सका बिखरा विपक्ष, 18 साल बाद फिर बने चेयरमैन
विज्ञापन
29-सांपला नगर पालिका का चुनाव जीतने के बाद भाजपा के नवनियुक्त चेयरमैन प्रवीण कोच को गुलदस्ता दे
सांपला (रोहतक)। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने इस बार कमल खिला दिया। भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कोच के सामने बिखरा विपक्ष टिक नहीं सका। 18 साल बाद वे दूसरी बार नगर पालिका के चेयरमैन बने हैं। वे हुड्डा राज में 2008 से 2013 तक नपा चेयरमैन रह चुके हैं। तब कांग्रेसी कहलाते थे, अब नपा चुनाव से ठीक पहले भाजपाई हो गए थे।
चेयरमैन के अलावा छह भाजपाइयों ने वार्ड पार्षद के चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव प्रभारी सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक सहित वरिष्ठ नेता विजेताओं को बधाई देने पहुंचे।
मंत्री ने नाचकर जीत की खुशी मनाई। बोले-गढ़ी सांपला किलोई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ नहीं है। यह गढ़ 36 बिरादरी की जनता का है। इसे 2019 में भी जनता ने तोड़ा और आज पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच को चेयरमैन बनाकर तोड़ा है। उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास नीति को दिया।
विज्ञापन
पहले राउंड में अंकित 116 वोटों से रहे आगे, दूसरे राउंड में कोच ने दे दी पटकनी
सुबह 8 बजे बजे तहसील कार्यालय में मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित ओहल्याण ने 116 वोटों की भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच पर बढ़त हासिल की। दूसरे राउंड में कोच ने 4,391 वोट हासिल कर अंकित को 687 वोटों से हरा दिया। अंकित को कुल 3704 वोट मिले। पूर्व चेयरमैन सुधीर ओहल्याण को तीसरा स्थान मिला। जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों ने पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए और जिंदाबाद के नारे लगाए। चेयरमैन तहसील कैंपस से निकलकर जुलूस के साथ संग्रहालय पहुंचे और सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अपने निजी कार्यालय पहुंच गए। वहां पर चुनाव प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ खुली जीप में सवार होकर कस्बे के लोगों का आभार व्यक्त किया।
....
राजनीतिक सफर : प्रवीण कोच के बड़े भाई देवेंद्र कोच ने पहले राजनीति में कदम रखा था। वह एमडीयू में छात्र नेता बने। बाद में जिला परिषद के मेंबर चुने गए। उनके परिवार से मास्टर जोगिंदर भी पार्षद बने। 2007 में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सांपला को नगर पालिका का दर्जा दिया था। जब 2008 में नपा चुनाव हुए जिसमें प्रवीण कोच वार्ड के पार्षद चुने गए। पार्षदों के सहयोग से वे चेयरमैन बने और कस्बे में विकास कार्य कराए। वे हुड्डा के करीबी व कांग्रेस समर्थक माने जाते थे।
...........
जीत के कारण : प्रवीण कोच पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं उन्हें राजनीति का अच्छा अनुभव था। इस बार उन्हें सरकार का समर्थन मिलने का लाभ पहुंचा। कांग्रेस के चुनाव से दूरी बनाए जाने का भी प्रवीण कोच को फायदा मिला है। भाजपा विरोधी वोट बिखर गए।
........
वार्ड-3 से भाजपा प्रत्याशी महेश कुमार सर्वसम्मति से पार्षद चुने गए
सांपला नपा के 16 वार्ड में से भाजपा ने पहली बार 16 में से 15 वार्डों में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसमें वार्ड-3 से भाजपा प्रत्याशी महेश कुमार सर्वसम्मति से पार्षद चुने गए। वार्ड-6 से विकास और 9 से अजीत कुमार, 10 से मीनाक्षी, 11 से रविका और 16 से अश्विनी विजयी हुए हैं। वार्ड 12 में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा जबकि 10 पार्षद निर्दलीय चुने गए।
............
चेयरमैन पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच : 4391
निर्दलीय अंकित ओहल्याण : 3704
निर्दलीय सुधीर ओहल्याण : 1984
अनिल शर्मा : 1081
विकास : 482
राकेश कुमार : 335
मंजीत : 222
अंकित : 80
रामनिवास : 41
नोटा : 35
सुनील कुमार : 17
...........
वार्ड अनुसार चुनाव परिणाम
वार्ड-1 से विजेता मोहन, निर्दलीय : 549 वोट
रमेश, भाजपा : 256 वोट
वार्ड-2 से विजेता सुमित, निर्दलीय : 329 वोट
हेमंत, भाजपा : 208 वोट
वार्ड-3 से भाजपा के महेश कुमार सर्वसम्मति से विजेता।
वार्ड-4 से विजेता अनीश, निर्दलीय : 290 वोट
दिलबाग, निर्दलीय : 216 वोट
वार्ड-5 से विजेता सुनील उर्फ भोपा, निर्दलीय : 520 वोट
संजय, भाजपा : 273 वोट
वार्ड-6 से विजेता विकास, भाजपा : 375 वोट
शिव, निर्दलीय : 347 वोट
वार्ड-7 से पिंकी देवी, निर्दलीय : 309 वोट
पिंकी, निर्दलीय : 242 वोट
वार्ड-8 से विजेता सुमित, निर्दलीय : 201 वोट
अजय, भाजपा : 129 वोट
वार्ड-9 से विजेता अजीत, भाजपा : 339 वोट
जॉनी, निर्दलीय : 262 वोट
वार्ड-10 से विजेता मीनाक्षी, भाजपा : 387 वोट
नेहा, निर्दलीय : 171 वोट
वार्ड-11 से विजेता रविका, भाजपा : 393 वोट
कविता, निर्दलीय : 379 वोट
वार्ड-12 से विजेता मनीष, निर्दलीय : 624 वोट
मनोज, निर्दलीय : 286 वोट
वार्ड-13 से विजेता आरती, निर्दलीय : 392 वोट
सोनिया, भाजपा : 176 वोट
वार्ड 14 से विजेता सुषमा कुमारी, निर्दलीय : 345 वोट
आशा, भाजपा : 310 वोट
वार्ड-15 से विजेता सोनिया, निर्दलीय : 465 वोट
अंजू, भाजपा : 330 वोट
वार्ड-16 से विजेता अश्वनी, भाजपा : 292 वोट
तेजेंद्र, निर्दलीय : 290 वोट
-- -- -- -- -- --