फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The sanitation workers' strike intensified, vehicles arriving to collect garbage were stopped, several vehicles were punctured, and drivers were manhandled.

Rohtak News: सफाईकर्मियों की हड़ताल उग्र..कूड़ा उठाने पहुंचीं गाड़ियों को रोका, कई वाहन पंचर, ड्राइवर से हाथापाई

Fri, 08 May 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The sanitation workers' strike intensified, vehicles arriving to collect garbage were stopped, several vehicles were punctured, and drivers were manhandled.
फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर
बहादुरगढ़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को सातवें दिन उग्र रूप लेती नजर आई। शहर में फैली गंदगी के बीच सुबह नगर परिषद ने ठेकेदार के माध्यम से सफाई व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए कूड़ा उठाने पहुंचीं गाड़ियों को रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान झज्जर चुंगी, बादली रोड और पटेल नगर क्षेत्र में पांच से छह गाड़ियों के टायर पंचर कर दिए गए। एक गाड़ी के चालक के साथ हाथापाई भी हुई और पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में थाली-चम्मच लेकर प्रदर्शन किया और 11 मई तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन


नगर परिषद ने शहर में लगातार बिगड़ रही सफाई व्यवस्था को देखते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों को काम पर बुलाया था। सुबह ठेकेदार की ओर से नोटिस देकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। जैसे ही सफाई और कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ तो इसकी सूचना हड़ताली कर्मचारियों को भी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच नगर परिषद के हड़ताली सफाई कर्मचारी और ठेकेदार के कर्मचारी आमने-सामने आ गए। शहर के झज्जर चुंगी, बादली रोड और पटेल नगर में मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
यहां पर पांच-छह गाड़ियों को पंचर कर दिया गया। ठेकेदार के कर्मचारियों को कूड़ा उठाने से रोका गया। बादली रोड पर एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसके ड्राइवर के साथ हाथापाई की गई।

वहीं, हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। करीब 850 टन कूड़ा सड़कों, गलियों और बाजारों में जमा हो चुका है। कूड़ा सड़ने से बदबू फैल रही है और महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल के सातवें दिन बहादुरगढ़ पहुंचे नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हड़ताल को 11 मई तक बढ़ा दिया गया है। यदि 10 मई तक सरकार ने बातचीत कर समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। हड़ताल में राजेश बालगुहेर, राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र, राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, रामवीर सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।




मैं सुबह बादली रोड पर कूड़ा उठाने पहुंचा था। यहां पर चार-पांच आदमी आए और मेरे साथ हाथापाई करने लगे। गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और कूड़ा नहीं उठाने दिया। -ड्राइवर, ठेका सफाईकर्मी।





कूड़ा ही उठ जाएगा तो हमारी हड़ताल का क्या मकसद। हमने सिर्फ कूड़ा उठाने व सफाई कार्य से रोका है। -राजेश बालगुहेर, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ।



सुबह सफाई ठेकेदार के माध्यम से कूड़ा उठाने व सफाई कार्य शुरू किया था लेकिन हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। एक गाड़ी का शीश तोड़ दिया। पांच-छह गाड़ियों के चारों टायर पंचर कर दिए। एक ड्राइवर से भी हाथापाई की गई है। काम भी रुकवा दिया। -सुनील हुड्डा, सफाई निरीक्षक, नप, बहादुरगढ़।

फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर

फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर

फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर

फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर

फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर

फोटो-64: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा उठाने का रोकने की सूचना ठेकेदार को देते कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article