फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The saga of the Kargil victory was recounted at Vaishya Public School.

Rohtak News: वैश्य पब्लिक स्कूल में सुनाई कारगिल विजय गाथा

Thu, 23 Jul 2026 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
The saga of the Kargil victory was recounted at Vaishya Public School.
रोहतक। वैश्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को वीरवार को कैप्टन जगवीर मलिक ने शहीद सैनिकों की गौरव गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन मौसम में लड़ा गया था।
विज्ञापन

भारतीय सैनिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए विजय हासिल की। उन्होंने कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों को मार भगाया। 26 जुलाई को भारतीय सेना ने उस क्षेत्र पर पूर्ण आधिपत्य कायम किया। तभी से हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह युद्ध 60 दिन चला, जिसमें भारत के 527 सैनिक शहीद हुए थे। राष्ट्र उन अमर शहीदों और उनके परिवारों का हमेशा ऋणी रहेगा। इस दौरान प्राचार्या सुषमा सुहाग, उप-प्राचार्या रितु बतरा, लेफ्टिनेंट नवीन पंघाल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed