{"_id":"68b21ce5eac07dff700666b6","slug":"the-roof-of-the-dharamshala-constructed-at-a-cost-of-rs-110-crore-is-leaking-the-pillars-are-also-crooked-rohtak-news-c-17-roh1019-717579-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 1.10 करोड़ से बनी धर्मशाला की टपक रही छत, पिलर भी टेढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 1.10 करोड़ से बनी धर्मशाला की टपक रही छत, पिलर भी टेढ़े
Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
महम में बनी वाल्मीकि धर्मशाला की क्षतिग्रस्त दीवार। स्रोत : पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। वार्ड-8 में 1.10 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई वाल्मीकि धर्मशाला की छत टपकने लगी है, पिलर टेढ़े हो गए हैं। इस पर शहरवासियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासी संजय बिड़लान व अन्य लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि धर्मशाला में निर्माण सामग्री निम्न स्तर की लगाई है।
शहरवासियों ने इसके लिए नपा अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज का कहना है कि धर्मशाला पर तीन बार में 1.10 करोड़ रुपये नगर पालिका ने खर्च किए हैं।
उन्होंने बताया कि 2019-20 में 84 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके तीन साल बाद 15 लाख रुपये खर्च किए, फिर भी काम पूरा न हो सका। 2024-25 में डी प्लान के तहत 11 लाख रुपये खर्च किए गए। इतनी राशि खर्च करने के बाद भी धर्मशाला का कार्य अधूरा पड़ा है। धर्मशाला के निर्माण में धांधली की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।