फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The road from Ashoka Chowk to Medical Mor will be one-way from 6 am to 8 am today

Rohtak News: आज सुबह 6 से 8 बजे तक अशोका चौक से मेडिकल मोड़ तक वन-वे रहेगा मार्ग

Thu, 30 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The road from Ashoka Chowk to Medical Mor will be one-way from 6 am to 8 am today
रोहतक। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी मैराथन निकाली जाएगी। सुबह 6 से 8 बजे तक अशोक चौक से मेडिकल मोड़ तक मार्ग वन-वे रहेगा। यातायात पुलिस ने मैराथन में सुरक्षा के लिए सोनीपत स्टैंड से अशोक चौक तक का रूट भी डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 6 बजे मानसरोवर पार्क से मेडिकल मोड़ तक मैराथन का आयोजन होगा। इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 6 से 8 बजे तक सोनीपत स्टैंड से अशोका मोड़ तक रूट बाधित रहेगा। अशोका मोड़ से मेडिकल मोड़ तक का मार्ग वन-वे रहेगा। यहां से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन ही जा सकेंगे। यातायात सुचारु बनाने के लिए नाकाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

अशोका मोड़ से पुराना आईटीआई मैदान से होते हुए जाएंगे वाहन
इसके तहत अशोका मोड़ से सभी वाहन पुरानी आईटीआई मैदान से होते हुए डीएलएफ कॉलोनी वाया सिंचाई विश्राम गृह की तरफ से निकलेंगे।सोनीपत स्टैंड से मेडिकल मोड़ की तरफ जाने वाले सभी वाहन सोनीपत रोड से शीला टी-पॉइंट होते हुए मॉडल टाउन, पावर हाउस चौक से मेडिकल मोड़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed