फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Revenue Patwar and Kanungo Association started strike leaving the pen for the demand of pay-grade

Rohtak News: पे-ग्रेड की मांग को लेकर दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने शुरू की कलम छोड़ हड़ताल

Mon, 26 Dec 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Revenue Patwar and Kanungo Association started strike leaving the pen for the demand of pay-grade
पे ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कलम छोड़ हड़ताल की। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए शहर में जुलूस निकाला और लघु सचिवालय के बाहर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य लंबे समय से पे ग्रेड बढ़ाने की मांग कर रहे है। इसके बारे में कई बार सरकार से वार्ता हुई और सहमति भी बनी है लेकिन आज तक लागू नहीं किया गया। इसके अलावा विभाग में 1200 पद खाली पड़े है। सरकार नई भर्ती नहीं कर रही, जिसके कारण पटवारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। नई भर्ती करने की बजाय कर्मचारियों को हटाने का प्रयास भी किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 से 23 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया गया था और 26 से 28 तक तीन दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को हड़ताल करते हुए शहर में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मांगों को लेकर 3 दिन हड़ताल पर पटवारी
पे ग्रेड बढ़ोतरी को लेकर पटवारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए। पटवारियों का कहना है कि सबसे अधिक कार्य करने वाले पटवारियों का पे ग्रेड कर्मचारियों के समान है। वे अगले 3 दिन तक काम नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने जींद रैली में दुष्यंत चौटाला ने वादा किया था पटवारी व कानूनगो का पे ग्रेड बढ़ाया जाएगा। लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। अभी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल है। अगर सरकार नहीं मानी तो बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed