फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Revenue Department will conduct a survey of Rabi crops in the first week of February.

Rohtak News: राजस्व विभाग फरवरी के प्रथम सप्ताह में करेगा रबी फसलों की गिरदावरी

Sun, 18 Jan 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Revenue Department will conduct a survey of Rabi crops in the first week of February.
सांपला में खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। अब राजस्व विभाग रबी सीजन में बिजाई की गईं सभी प्रकार की फसलों की गिरदावरी करेगा। फरवरी के प्रथम सप्ताह में यह कार्य शुरू हो जाएगा। पटवारी प्रत्येक खेत में जाकर फसल का विवरण दर्ज करेंगे। जिले का कुल कृषि योग्य रकबा करीब दो लाख हेक्टेयर है। इस बार 95 प्रतिशत क्षेत्र में रबी की फसलों की बिजाई कर रखी है।


रबी सीजन में किसान सरसों, गेहूं, जौ, चना, ईंख, मेथी व कुछ क्षेत्र में सब्जी आदि की फसलें उगाते हैं। गेहूं की बिजाई ज्यादा एकड़ में कर रखी है। सरसों की बिजाई का रकबा करीब 12-13 हजार हेक्टेयर है। इसी प्रकार गेहूं की बिजाई करीब एक लाख हेक्टेयर में कर रखी है।
विज्ञापन

जौ व जई का रकबा भी करीब तीन हजार एकड़ है। क्षेत्र के किसान सब्जी की खेती भी करते हैं। अब तो बागवानी के प्रति भी किसानों का रुझान बढ़ने लगा है। काफी संख्या में किसानों ने बाग लगा रखे हैं। किसानों की पसंदीदा एवं नकदी माने जाने वाली फसल गेहूं की बिजाई हर साल ज्यादा एकड़ में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले का 70 प्रतिशत क्षेत्र सिंचाई योग्य

जिले का 70 प्रतिशत क्षेत्र रेतीला भी है। रेतीले भागों में भी गेहूं, सरसों की फसलें होती हैं। शेष तराई क्षेत्र में खरीफ सीजन में धान व रबी सीजन में गेहूं की बिजाई की जाती है। रेतीले भागों में बिजली नलकूप से सिंचाई की जाती है जबकि तराई भागों में नहरी पानी से सिंचाई हो जाती है। जिले की भूमि काफी उपजाऊ मानी जाती है।

31 दिसंबर तक हुई गेहूं की पछेती बिजाई

गत दिसंबर तक रबी की सभी प्रकार की फसलों की बिजाई हो चुकी है। 31 दिसंबर तक गेहूं की पछेती बिजाई का कार्य हुआ है। अब राजस्व विभाग फरवरी प्रथम सप्ताह में रबी की सभी प्रकार की फसलों की गिरदावरी करेगा। पटवारी खेतों में जाकर फसल का विवरण दर्ज करेंगे। किस किसान ने कौन-सी फसल की बिजाई कर रखी है, उसे रिकाॅर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसी विवरण के आधार पर ही सरकार के पास कुल बिजाई का आंकड़ा पहुंचेगा और अनुमानित औसत पैदावार का आकलन होगा।
--------


फरवरी में रबी की फसलों की गिरदावरी शुरू हो जाएगी। पटवारी खेतों में जाकर बिजाई का विवरण दर्ज करेंगे। बाद में यह आंकड़ा कृषि विभाग को सौंपा जाएगा।

- भगवत दयाल, गिरदावर तहसील सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed