फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The relatives of the young man of Medina performed for one and a half hours by placing the dead body outside the mini secretariat

मदीना के युवक के परिजनों ने लघु सचिवाल के बाहर शव रखकर डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन

Tue, 03 May 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the young man of Medina performed for one and a half hours by placing the dead body outside the mini secretariat
लघु सचिवालय के बाहर रिंकू का शव रखकर रास्ता जाम करते परिवार के सदस्य। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
मदीना के रिंकू की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ गई है। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है, इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस नहीं कर सकी। नाराज परिजनों ने डेढ़ घंटे तक शव लघु सचिवालय के बाहर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर करीब पांच बजे प्रदर्शन के दौरान मृतक रिंकू के ताऊ जयपाल का सबसे बुरा हाल था। जयपाल बोले की जवान छोरा चला गया, हामनै इब न्या तै दे दो। डीएसपी मुख्यालय ने हर दृष्टिकोण से जांच का भरोसा दिया और डीएसपी विवेक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। साथ ही केस बहुअकबरपुर थाने से शिवाजी कॉलोनी थाने में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। देर शाम मदीना में रिंकू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रविवार को मदीना गांव निवासी सुखबीर ने बहुअकबरपुर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा साहिल शादीशुदा है, जबकि छोटा बेटा रिंकू अभी पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात को वह घर से लापता हो गया था। रविवार को उसका शव खेत में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला था। गांव की एक महिला घर आई और बोली, रिंकू को फांसी पर लटका दिया है। ढूंढ सको तो ढूंढ लेना। इसके अलावा एक माह पहले गांव के एक युवक ने धमकी दी थी कि 10 लाख रुपये फूंक देंगे, लाश का भी पता नहीं लगेगा। रिंकू उनके घर नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर का कहना था कि उसने रिंकू को समझा दिया था, लेकिन फिर भी उसे शादी में बुला लिया गया। अब उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
बहुअकबरपुर थाना पुलिस पर लगे थे सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप, अब शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस करेगी जांच
परिजनों ने आरोप लगाया था कि घटनास्थल पर एफएसएल एक्सपर्ट के पहुंचने से पहले सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई। एक पुलिसकर्मी ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन निकाल रहा है, जिसकी वीडियो भी मौजूद है। डीएसपी ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिया कि हर दृष्टिकोण से केस की जांच होगी। अब केस बहुअकबरपुर थाने के बजाय शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस करेगी।
विसरा रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मौत का राज, आरोपियों से पूछताछ जारी
रिंकू के शव का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि जब डॉक्टरों से मौत के कारणों के बारे में पूछा तो कहा गया कि विसरा जांच के लिए लैब में भेजा है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उधर, डीएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तारी संभव है।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसके प्रभारी डीएसपी विवेक कुंडू को बनाया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुख्ता सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। केस बहुअकबरपुर थाने से लेकर शिवाजी कॉलोनी थाने में भेजा गया है। पुलिस पर लगे सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच होगी। डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय।

मत रो बेटी न्याय जरूर मिलेगा....भाई रिंकू  की मौत के बाद लघु सचिवालय के बाहर धरने के दौरान रोती बहन। ?

मत रो बेटी न्याय जरूर मिलेगा....भाई रिंकू की मौत के बाद लघु सचिवालय के बाहर धरने के दौरान रोती बहन। ?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed