फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The rain stop Trouble did not, Water did not come out even after 42 hours

बारिश थमी परेशानी नहीं, 42 घंटे बाद भी नहीं निकला पानी

Tue, 27 Sep 2022 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The rain stop Trouble did not, Water did not come out even after 42 hours
ताऊ देवी लाल पार्क में भरा बारिश का पानी।अमर उजाला
रोहतक। विधानसभा में शहर के जलभराव की समस्या गूंजने के बावजूद धरातल पर ढाक के वहीं तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। क्योंकि बारिश थमने के 42 घंटे बाद भी शहर में सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट से लेकर खाली प्लाट, पार्कों व सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा है। इतना ही नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं पानी निकल गया, जबकि नगर निगम के अधिकारी कह रहे हैं प्रयास जारी है। ऐसे में मच्छर जनित रोगों के फैलने की संभावना बनी हुई है। वहीं सीजन में अब तक डेंगू के 19 और मलेरिया के दो केस मिल चुके हैं। पहले से ही टूटी सड़कों की बारिश के बाद और भी बुरी हालात हो गई है। ये टूटी सड़कें राहगीरों को दर्द दे रही है।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाकों से लेकर बाहरी कॉलोनियों तक हालात एक जैसे ही हैं। तीन दिन तक हुई बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश रुकने के दो दिन बाद भी पानी न निकलना लापरवाही का ही नतीजा है। पालिका बाजार, शांतमई चौक, शौरी कपड़ा मार्केट, आंबेडकर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, उतम विहार, नया बस स्टैंड, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर दो-तीन पार्ट, जाट भवन के सामने, देवीलाल पार्क, मानसरोवर पार्क, डीएलएफ पार्क, जाट कॉलेज मैदान, चिन्योट कॉलोनी व अन्य इलाकों में बारिश रुकने के घंटों बीत जाने पर भी जलनिकासी नहीं हो पाई। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीरबोधी डिस्पोजल का पानी ड्रेन आठ में निकाला जाता है लेकिन ड्रेन आठ बारिश के कारण ओवरफ्लो हो रही है। डिस्पोजल का पानी नहीं निकल पा रहा इस कारण उतम विहार में पानी जमा हो रहा है। शौरी मार्केट में सीवरों में मिट्टी जमा होने से सीवर जाम हैं। मॉडल टाउन और तेज कॉलोनी में सीवरों की मरम्मत करनी थी जोकि बारिश के कारण नहीं हो पाई। वार्ड एक की कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से है इसके लिए मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन

टूटी सड़कें दे रही दर्द
शहर में सड़कों की हालत पहले से ही दयनीय थी। बारिश के बाद ऐसी हो गई हैं मानो सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। ये टूटी सड़कें लोगों को दर्द दे रही है। मॉडल टाउन, जाट भवन रोड, सेक्टर एक, सेक्टर दो, सेक्टर तीन, दिल्ली बाइपास, डीएलएफ, झज्जर चुंगी से सुनारिया चुंगी आदि जगहों पर सड़कों में हुए गड्ढों के कारण हादसे होने की भी संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में आईं 16 शिकायतें
नगर निगम के कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि रविवार और सोमवार को कंट्रोल रूम में जलभराव संबंधित 16 शिकायतें मिली हैं। शिकायत मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई। कई जगहों पर निगम की टीम ने जल निकासी के प्रबंध किए। सोमवार को सेक्टर दो व तीन के पार्ट और कन्हेली रोड स्थित आंबेडकर कॉलोनी से शिकायतें मिली थी। जलनिकासी के लिए टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रबंध किए।
शौरी कपड़ा मार्केट में जलभराव से परेशानी
शौरी कपड़ा मार्केट सीवरेज व्यवस्था बदतर हालत में है। करीब 10 दिन पहले भी व्यापारियों ने निगम प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। नवरात्र शुरू हो चुके हैं। बाजार में अब ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। गलियों में पानी जमा हुआ है। अव्यवस्था से ग्राहक कम आए तो दुकानदारों को होने वाले नुकसान का जिम्मेदार प्रशासन होगा।
- गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान, शौरी कपड़ा मार्केट एसोसिएशन
वर्जन -
सेक्टर दो तीन के पार्ट में जलनिकासी के लिए दो संपवेल निरंतर चलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त दो पंपसेटों को भी स्टॉर्म वाटर की निकासी के लिए लगा रखा है। जल्द ही सेक्टरों से पानी निकालने का काम पूरा हो जाएगा।
- मंजीत दहिया, एक्सईएन, नगर निगम
वर्जन -
बारिश का पानी निकाल दिया गया है। बारिश के कारण सीवरों में मिट्टी जम गई। इस कारण कई इलाकों में सीवरेज व्यवस्था प्रभावित है। सीवर सफाई करने में टीम जुटी हुई है। जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।

- अश्विनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
बाक्स
सत्ता पक्ष व विपक्ष बयानबाजी में ही जुटे
शहर में जलभराव को लेकर कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा ने शासन व प्रशासन पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि मानसून के आगमन के समय 30 जून को बारिश के चलते शहर में जगह-जगह पानी भर गया था। गोहाना रोड पर घर के अंदर पानी घुस गया था। उन्होंने विधानसभा में मामला उठाया था। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी। एक बार फिर बारिश हुई तो शहर में जगह-जगह पानी भर गया। दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने जवाबी हमला बोला। उनका कहना है कि कांग्रेस विधायक पानी के अंदर वोट ढूंढ रहे हैं। उनको याद होना चाहिए कि 1995 में शहर के अंदर कई दिन तक पानी नहीं निकला था। ज्यादा बारिश होने पर पानी जमा होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed