फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The protest against stopping the water of the farm was attacked, case against two

खेत का पानी रोकने के विरोध पर किया हमला, दो के खिलाफ केस

Mon, 22 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The protest against stopping the water of the farm was attacked, case against two
रोहतक। पुलिस चौकी घिलौड इलाके के गांव कटवाड़ा में खेत का पानी रोकने का विरोध करने के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों घायल पीजीआई में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कटवाड़ा निवासी विकास ने कहा है कि वह 18 अगस्त की रात अपने खेत में काम कर रहा था। यहां अचानक खेत में पानी आना बंद हो गया। यह जांचने के लिए वह गया तो थोड़ा आगे आरोपी खिड़वाली निवासी जयहिंद जेली लिए खड़ा था। इसके साथ कटवाड़ा का पप्पू लाठी लिए हुए था। इन्होंने खेत में आने वाला पानी रोक दिया था। इसका कारण पूछने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे और जेली से जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वहां से किसी तरह भागने लगा तो दोनों ने घेर लिया और बुरी तरह पीटा। जेली से दायीं आंख के ऊपर वार किया। बचाव में चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गए। इन्होंने जान से मारने की भी धमकी दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घिलौड चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि झगड़े मामला सामने आया है। इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed