फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The problems of Ward-8 related to the Municipal Corporation will be resolved today

Rohtak News: नगर निगम से जुड़ी वार्ड-8 की समस्याओं का आज होगा समाधान

Fri, 27 Feb 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The problems of Ward-8 related to the Municipal Corporation will be resolved today
रोहतक। यदि आपके वार्ड-8 में नगर निगम से संबंधित कोई समस्या है और आप उसका समाधान चाहते हैं तो शुक्रवार दोपहर यह संभव हो सकता है। इसके लिए अमर उजाला की ओर से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचकर वार्ड-8 के नागरिक अपने वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा उठान, सफाई कर्मचारियों का न पहुंचना, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था में कमी, स्ट्रीट लाइट खराब रहना, पार्कों में स्वच्छता का अभाव, टूटी सड़कों व बाजारों से संबंधित समस्याएं नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन

मेहता मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं वार्ड-8 से निगम पार्षद अंजू सैनी की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। वार्ड-8 में शामिल महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक केंद्र सुखपुरा में दोपहर 12 से एक बजे तक वार्डवासी जन संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-8 में यह काॅलोनियां हैं शामिल
वार्ड में सुखपुरा, सूर्य नगर, कृपाल नगर, प्रेम नगर, चुन्नी पुरा, चमनपुरा, सैनीपुरा, ग्रीन रोड रोड, छोटूराम चौक, राहड रोड, संजय नगर, सुभाष रोड, न्यू राजेंद्र नगर व अन्य कॉलोनियां शामिल हैं।

तिथि : 27 फरवरी
समय : दोपहर 12 बजे
स्थान : महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक केंद्र सुखपुरा
विषय : नगर निगम से जुड़ी वार्ड-8 की समस्याओं का निराकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed