फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The priority will be to revive wrestling: Ramesh Bohar

कुश्ती को उबारना रहेगी प्राथमिकता : रमेश बोहर

Sun, 14 Jan 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The priority will be to revive wrestling: Ramesh Bohar
रोहतक। नए साल में रोहतक के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। बोहर गांव से हरियाणा कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुने जाने के रूप में मिली इस उपलब्धि से कुश्ती खिलाड़ियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बहादुरगढ़ में हरियाणा कुश्ती संघ के चयनित सदस्याें की बैठक में यह फैसला हुआ।
विज्ञापन

रविवार को डब्ल्यूएफआई की ओर से भेजे गए ऑब्जर्वर डब्ल्यूएफआई के कोषाध्यक्ष सतपाल देशवाल व दर्शन लाल की मौजूदगी में यह बैठक हुई। यहां हरियाणा के अध्यक्ष रोहतास सिंह नांदल को हटाकर रमेश बोहर को संघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें संघ के 18 में 14 सदस्यों को साथ मिला। इस चयन से परिवार में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है नए अध्यक्ष संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण के नजदीकी हैं। इसके चलते यह जिम्मेदारी उन्हें मिली है।
विज्ञापन

रमेश बोहर ने कहा कि संघ की बैठक में मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां 18 मान्य वोटों से 14 मेरे पक्ष में रहे। पूर्व प्रधान को हटाने की वजह उनका टीम को साथ लेकर नहीं चलना रहा। एजेंडा में यही बात रखी गई। उन्होंने कोषाध्यक्ष को पूछा न सचिव या किसी अन्य को। इसलिए संघ ने यह नया फैसला लिया। अब सब मिलकर परिवार की तरह कुश्ती को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अब तक कुश्ती स्पर्धा के आयोजन का इंतजार कर रहे युवाओं को राहत पहुंचाई जाएगी। इसके लिए जल्दी ही खेल स्पर्धा कराई जाएंगी। सरकार के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए खिलाड़ियों के पिछले नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जाएगा। इस आपसी लड़ाई में हुए नुकसान से कुश्ती को उबारा जाएगा। इस मौके पर डब्ल्यूएफआई के सह सचिव देवेंद्र शर्मा, हरियाणा कुश्ती के सचिव राकेश कोच, हरियाणा कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष सुमित नरवाल, ओमप्रकाश अजायब, कुश्ती संघ के उपप्रधान कृष्ण दुल, कुश्ती कोच संजय दलाल, कैथल जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सियाग, हिसार के अध्यक्ष संजय उमरा, फरीदाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह डागर व संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed