{"_id":"691649563ef029360c02912c","slug":"the-principal-stated-no-one-went-on-a-tour-to-sonipat-the-children-in-the-video-are-not-from-our-school-rohtak-news-c-17-roh1020-761679-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्राचार्य बोलीं-कोई टूर नहीं गया सोनीपत, वीडियो में हमारे स्कूल के बच्चे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्राचार्य बोलीं-कोई टूर नहीं गया सोनीपत, वीडियो में हमारे स्कूल के बच्चे नहीं
Fri, 14 Nov 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्कूल बस में विदेशी शराब की बोतल और गिलास में शराब लिए स्कूली छात्रों के वायरल वीडियो के मामले में चार शिक्षकों की कमेटी ने वीरवार को प्राचार्य को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोई टूर सोनीपत के जुरासिक पार्क नहीं गया। वायरल वीडियो में हमारे स्कूल के बच्चे नहीं हैं।
मॉडल स्कूल की प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि वीरवार को चार शिक्षकों की कमेटी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जमा कराई है। जांच में पाया गया कि ये वायरल वीडियो हमारे स्कूल के बच्चों के नहीं हैं। 6 नवंबर को हमारे स्कूल के बच्चों का कोई टूर सोनीपत गया ही नहीं है।
दिल्ली के एडवेंचर आयरलैंड में गया था बच्चों का टूर
हालांकि, दिल्ली के एडवेंचर आयरलैंड में 10वीं के बच्चों का टूर अवश्य गया था। उन्होंने कहा कि एवरी थिंग इज नीट एंड क्लीन (हर चीज साफ-सुथरी है)। 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हुआ था। भ्रमण के दौरान बस में स्कूली बच्चे शराब की बोतल व गिलास में शराब हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो मॉडल स्कूल के बच्चों का सोनीपत में जुरासिक पार्क में भ्रमण पर जाते समय का बताया गया।
विज्ञापन
हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होते ही प्राचार्य ने अगले ही दिन चार शिक्षकों की जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने वीरवार को प्राचार्य को रिपोर्ट सौंप दी है।