फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The police was patrolling outside, the thief was breaking the strong room gate inside the bank

बाहर पुलिस कर रही थी गश्त, बैंक के अंदर चोर तोड़ रहा था स्ट्रांग रूम का गेट

Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The police was patrolling outside, the thief was breaking the strong room gate inside the bank
सिविल लाइन स्थित पीएनबी की शाखा में रविवार की रात एक चोर दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान उसने स्ट्रांग रूम के गेट को छेनी, हथौड़ी और कटर से काटने की कोशिश की। साथ ही उसने इस दौरान दो से ज्यादा घंटे तक समय बिता दिया। इसके बाद चोरी में विफल होने पर वह मौके से भाग निकला। मजे की बात यह है कि बैंक शाखा के बाहर पुलिस गश्त देती रही, लेकिन उसे चोर के घुसने की भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह वारदात की जानकारी होने पर बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। वहीं प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई शिकायत में पीएनबी शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर बैंक के चपरासी अजय ने बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना दी। साथ ही उसने बताया कि जीडब्ल्यू की तरफ की दीवार तोड़ी गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने उच्चाधिकारी व सिविल लाइन थाना को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन

टूटे मिले शाखा परिसर के सभी कैमरे
चोर ने बैंक में घुसने से पहले शाखा परिसर में लगे सभी कैमरों को तोड़े दिया था। वहीं, उसने कैमरों की तार भी काट डाली थी। इस दौरान सीसीटीवी का मॉनीटर भी टूटा हुआ मिला। पुलिस की पड़ताल में स्ट्रांग रूम का गेट छेनी और कटर से काटने की कोशिश का भी प्रमाण मिला है। वहीं, सिक्योरिटी अलार्म का पीआईआर भी टूटा हुआ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात स्थल से 300 मीटर दूर है पुलिस का नाका
सोनीपत स्टैंड पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार की रात नाकाबंदी की हुई थी। यह नाकाबंदी बैंक से महज 300 मीटर दूर है। इसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोर बैंके के अंदर घुस गया था। हैरत की बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर रात करीब 10 बजे बैंक परिसर में दीवार तोड़कर अंदर आता दिखाई दिया। चोर ने करीब दो घंटे तक बैंक में चोरी की कोशिश की। चोरी में विफल होने पर वह आसानी से भाग निकला।

सोनीपत स्टैंड पर नाकाबंदी भी थी। बैंक के बाहर निरंतर पुलिस गश्त पर भी थी। इसके बाद भी यह चूक हो गई, जिसके लिए थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को और ज्यादा सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed