फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The poet sleeps, wakes up, creates poetry all the time...

Rohtak News: कवि सोता है, जागता है, हर समय कविता ही बनाता है...

Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The poet sleeps, wakes up, creates poetry all the time...
26सीटीके51..शक्ति साहित्य सदन में मां सरस्वती के उपासकों द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन। - फोटो : संवाद
महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति साहित्य सदन में मां सरस्वती के उपासकों ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव के ओम नमः शिवाय मंत्र के साथ हुई। बम-बम भोले के जयघोष के बीच सभी साहित्यकारों ने रचना पाठ किया। एडवोकेट बच्चन राम अरोड़ा ने कवि सोता है, जागता है, हर समय कविता ही बनाता रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन




अर्चना कोचर ने बम-बम भोले के जयकारे, मनमोहक महाशिवरात्रि के नजारे प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की वाहवाही बटोरी। अंजू कपूर गांधी ने प्रस्तुति से भोले के दरबार में रंग जमाने का काम किया। जगजीत निराला ने भाई से भाई का रिश्ता किस कदर टूटता जा रहा है, आशा खत्री लता ने मां वाणी के वरदान से, कविता लेती रूप, कृष्ण कुमार गिरधर ने कहीं पे पंगे, कहीं पे दंगे, बंद करो यह अभियान, एडवोकेट बच्चन राम अरोड़ा ने कवि सोता है, जागता है, हर समय कविता ही बनाता आदि रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन




डाॅ. सत्यवीर सिंह निराला ने देखकर मैं ये हैरान हूं, आदमी को है क्या हो गया, प्रो. शाम लाल कौशल ने आओ मिलकर शिवरात्रि मनाएं, नरेश शर्मा ने मेरे पी राम सहेली है, अद्भुत पहेली है... उपरोक्त पंक्तियों से अपना रचना पाठ किया। केएल विज ने अपनी सामाजिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. मधुकांत ने शिवरात्रि से संबंधित ज्ञानवर्धक बातें बताईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएल अरोड़ा ने हास्य कविता के साथ ही अपने अध्यक्षीय भाषण में साहित्यकारों की प्रस्तुतियों पर प्रकाश डाला। अर्चना कोचर को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी। शिव शक्ति साहित्य सदन की संस्थापक अर्चना कोचर ने सभी साहित्यकारों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed