फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The play gave a message to teenagers to fight problems

Rohtak News: नाटक से किशोर-किशोरियों को दिया समस्याओं से लड़ने का संदेश

Tue, 16 Jul 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The play gave a message to teenagers to fight problems
15सीटीके33.. मकडौली कला में किशोर किशोरी मेले में नाटक की प्रस्तृति देते कलाकार। स्रोत: कलाकार
रोहतक। मकड़ौली कलां व कान्ही में किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोर व किशोरियों को अपने सपने पूरा करने और गांव व समुदाय की समस्याओं को दूर करना रहा। नाटक के माध्यम से दोनों को मिलकर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। लाइब्रेरी, रोशनी, सार्वजनिक परिवहन, पेजयल सुविधाओं की कमी दूर करने सरीखे मुद्दों का समाधान तलाशने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

ब्रेकथ्रू संस्था से रोहतक-झज्जर की वरिष्ठ प्रबंधक मीना रानी ने बताया कि संस्था का लक्ष्य किशोर-किशोरियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। संस्था किशोर-किशोरियों को उनके माता-पिता व समुदाय के साथ अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसी कड़ी में कार्यक्रम आयोजित कर नाटक के जरिए उनकी बात समाज में समक्ष रखी। महिला व बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अनुराधा ने कहा कि महिलाओं के साथ पुरुषों को भी लैंगिक भेदभाव व हिंसा मुक्त समाज बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष ने किशोर-किशोरियों से कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको अपने माता-पिता से बात करनी चाहिए ताकि वह आपके सपने को पूरा करने में सहयोग कर पाएं। पंचायत सदस्य राजेश ने कहा कि ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से आयोजित मेला किशोर-किशोरियों के सपनों को पूरा करने में मदद करेगा। कार्यक्रम में जसिया, घिलोड़ कलां के ग्रामीण, किशोर-किशोरियां, युवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व पंचायत सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed