फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The play Babuji, written by Prof. Vibhanshu Vaibhav of Supwa, premiered at Bharatanatyam.

Rohtak News: भारंगम में छाया सुपवा के प्रो. विभांशु वैभव का लिखा नाटक बाबूजी

Fri, 06 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 06 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The play Babuji, written by Prof. Vibhanshu Vaibhav of Supwa, premiered at Bharatanatyam.
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के रजिस्ट्रार के हाथों सम्मान लेते डीएलसी सुपवा के प्रो. विभांशु वैभव। स - फोटो : credit
- बंगलूरू, पुणे, मुंबई व अंडमान में हो रहा मंचन
विज्ञापन

- अभी तक देशभर में 100 से अधिक स्थानों पर हो चुका मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) के अभिनय विभाग के प्रो. विभांशु वैभव का लिखा नाटक ''बाबूजी'' 25वें भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में छाया हुआ है। नाटक का मंचन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के रंगमंडल के कलाकार कर रहे हैं।
भारंगम का देशव्यापी आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा कर रहे हैं। प्रो. एवं नाटककार विभांशु वैभव ने बताया कि बाबूजी का मंचन 31 जनवरी को बंगलूरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में हो चुका है जबकि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में छह फरवरी को मंचन होगा।
विज्ञापन

इसके बाद पीएल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी मुंबई में 10 फरवरी को व अंडमान में 15 फरवरी को मंचन होगा। करीब दो घंटे की अवधि वाले नाटक का मंचन अभी तक देशभर में 100 से अधिक अलग-अलग स्थानों पर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कलाकार के जीवन पर आधारित है बाबूजी
यह नाटक एक लोक कलाकार के जीवन पर आधारित है जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों से निवृत्त होकर कला की साधना करना चाहता है। यह जिन रिश्तों को उसने स्वेच्छा से अपनाया था, वही उसके पैरों की जंजीर बन जाते हैं। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि बाबूजी एक लोक कलाकार के जीवन की व्यथा, समाज के पाखंड और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कला के मापदंड, नौटंकी व तबले की गूंज में पारिवारिक विघटन की कहानी समायोजित है।
-------------
भारंगम व सारंग का आयोजन नौ को, तैयारियां तेज
रोहतक। सुपवा में भारत रंग महोत्सव के 25वें संस्करण और यूनिवर्सिटी के अपने महोत्सव सारंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों ही महोत्सव नौ फरवरी से शुरू होंगे जिनकी सफलता के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया हैं। अलग-अलग मंच पर चलने वाले इन महोत्सव को यादगार बनाने के लिए छात्र, छात्राओं व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि सारंग के लिए एफटीवी डिपार्टमेंट के कोर्टयार्ड में मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच पर नौ फरवरी से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तुतियां चलेंगी।

इनमें सुपवा के छात्रों के अलावा अन्य प्रदेशों की लोक कला एवं संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। भारंगम का आयोजन एफटीवी डिपार्टमेंट के मिनी ऑडिटोरियम में होगा जहां शाम 6 बजे से थिएटर का लुत्फ उठाया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed