{"_id":"6660a3f43981709a7c092944","slug":"the-person-to-whom-she-was-given-the-responsibility-of-taking-care-took-the-womans-life-rohtak-news-c-17-roh1020-437662-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिसे दी थी देखरेख की जिम्मेदारी, उसी ने ले ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिसे दी थी देखरेख की जिम्मेदारी, उसी ने ले ली महिला की जान
विज्ञापन
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र स्थित गांव रिठाल फोगाट में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतका के सोने के कंगन चोरी कर लिए थे। इस बात की जानकारी बेटे को न दे पाए। इसलिए हत्यारोपी ने महिला का सिर दीवार से पटककर मारा था और उसी दौरान महिला की मौत हो गई थी। घटना के दिन हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था और उसी आधार पर उसे नामजद कराया गया था। सुखपति के बेटे हरेंद्र की हर तरह की समय-समय पर मदद करते थे और उससे केवल मां की देख रेख करने का ही साथ चाहते थे। अब बेटे कह रहे हैं कि जिसे जिम्मेदारी दी, वही कातिल बन गया।
प्रभारी निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि 21 मई को गांव रिठाल फोगाट में घर एक महिला की हत्या हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मृतका की पहचान सुखपति के रूप में हुई। 20 मई को सुखपति को पता चला कि उसके जेवर चोरी चले गए और उन्होंने चोरी का इल्जाम हरेंद्र पर लगाया गया। हरेंद्र को उन्होंने धमकी दी थी कि यदि सोने के कंगन वापस न किए तो केस दर्ज कराएगी। इससे वह डर गया और उसी दौरान महिला का सिर दीवार से पटक दिया, जिससे सुखपति की मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया।
राजमिस्त्री पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रोहतक। गांव अजायब में दो राजमिस्त्री पर कस्सी से हुए जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थाना महम निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि यूपी के जिला शामली निवासी अकील और राजू व अहसान रोहतक में चिनाई का काम करने के लिए आए हुए हैं। तीनों सतबीर उर्फ काला निवासी अजायब के मकान पर चिनाई का काम कर रहे थे और उसी के घर पर सोते थे। दो जून की शाम को पशुओं के बांधने की जगह पर फर्श बनाने के दौरान सतबीर से कहासुनी हुई थी। अकील, राजू व अहसान तीनों खाना खाकर सतबीर के घर पर ही सो गए। सुबह करीब 4 बजे सतबीर उर्फ काला ने सोते हुए राजू पर कस्सी से मुंह व गर्दन पर हमला कर दिया। जब अकील ने राजू का बचाव करने का प्रयास किया तो सतबीर ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर अहसान भी खड़ा हो गया और सतबीर के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। उसी दौरान सतबीर जान से मारने की धमकी देते हुए कस्सी लेकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी सतबीर उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया।