फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The person spreading garbage in the city should have a challan of Rs 11,000: Municipal Commissioner

शहर में कूड़ा फैलाने वाले व्यक्ति का हो 11 हजार रुपये का चालान : नगर आयुक्त

Sun, 17 Dec 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The person spreading garbage in the city should have a challan of Rs 11,000: Municipal Commissioner
अधिकारियों के साथ बैठक करते जजपा नेता
रोहतक। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि पूर्व में नगर निगम व पालिकाओं के अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाने के आदेश दिए। निगम क्षेत्र को पांच जोन व पालिकाओं को एक जोन में रखकर सफाई कार्य करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

रविवार को बैठक के दौरान सफाई कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में तकनीकी शाखा व सफाई शाखा के अधिकारी व नगरपालिकाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में कूड़ा व निर्माण सामग्री/मलबा नहीं होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता पाया जाता है तो 11,000 रुपये का चालान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से गोबर व निर्माण सामग्री डालने के लिए सुनारियां जेल रोड, पर निर्धारित की जा चुकी है। इससे इतर किसी ने कूड़ा डाला तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डेयरी संचालकों व निर्माण सामग्री/मलबा एकत्रित करने वालो के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया जाएगा ताकि शहर को और अधिक साफ, सुथरा व सुन्दर बनाया जा सके। पशुओं को खुला न छोड़ें, अन्यथा नगर निगम पशुओं को पकड़कर गोशाला में रख देगा और 11000 रुपये का जुर्माना भी लगाएगा। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़, अमित कुमार, नगर अभियंता सुनील कुमार, सुनील शर्मा, तरुण कुमार, विरेंद्र हुड्डा, सत्यव्रत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed