फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The patient is the first priority of the doctor: Dr. SK Singhal

चिकित्सक की पहली प्राथमिकता होता है मरीज : डॉ. एसके सिंघल

Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The patient is the first priority of the doctor: Dr. SK Singhal
पीजीआई में अमृत फार्मेसी द्वारा चिकित्सक दिवस पर केक काटते निदेशक डॉक्टर एसके सिंघल,डीन डॉक्टर
रोहतक। पीजीआई में मंगलवार को अमृत फार्मेसी की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि चिकित्सक का पहला धर्म और कर्तव्य मरीज की सेवा करना है। अक्सर चिकित्सक दूसरों के इलाज में इतने समर्पित रहते हैं कि वे अपने स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने बताया कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत 2015 में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से की थी।
विज्ञापन

डीन डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और स्वस्थ शरीर के बिना खुशहाल जीवन संभव नहीं। तनावपूर्ण जीवनशैली में चिकित्सकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस मौके पर डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. राजेश रोहिल्ला, डॉ. जितेंद्र जाखड़, डॉ. रमेश वर्मा, डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. सुनील रोहिल्ला और डॉ. रोहित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed