फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The passionate groups enthralled the congregation with kirtan.

Rohtak News: रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को किया निहाल

Mon, 07 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The passionate groups enthralled the congregation with kirtan.
06सीटीके13-एतिहासिक पातशाही 9वें गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब लाखन माजरा में कीर्तन समागमन में की
रोहतक। ऐतिहासिक पातशाही 9वें गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब लाखन माजरा में कीर्तन समागम आयोजित किया गया। गुरु तेग बहादुर साहिब के पावन गुरता गद्दी पुरब को समर्पित समारोह के तहत गुरु घर में भव्य कीर्तन समागम हुआ। हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी प्रधान जत्थेदार सरदार भूपेंद्र सिंह असंध मुख्य अतिथि रहे। गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक के पूर्व प्रधान सरदार अवतार सिंह डोली विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

कीर्तन समागम में बलबीर सिंह चंडीगढ़, गुरदेव सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब ने गुरुवाणी व शबद कीर्तन से श्रद्धालुओं को निहाल किया। यहां पाठ श्री जप साहिब किया गया। इसमें सिख कीर्तनी अपने जत्थों समेत पहुंचे व गुरु घर की संगत को निहाल किया। इस मौके पर सरदार पूर्ण सिंह मैनेजर, हेडग्रंथी सरदार हर्षदीप सिंह, सरदार अवतार सिंह खुराना, सरदार सिमरण सिंह खुराना, सेवादार सरदार महेंद्र सिंह धीगड़ा सेवक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक, सरदार गौरव सिंह छाबड़ा, नानू रोहतक, सरदार प्रिंस टक्कर सेवादार, डॉ. मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा, सरदार राज सिंह लाखन माजरा आदि मौजूद रहे। इन्होंने गुरु तेग बहादुर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मंच संचालन सरदार परमजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed