{"_id":"67378e35a08be35da902672c","slug":"the-organization-expressed-anger-over-the-fight-over-dap-fertilizer-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-111087-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीएपी खाद की मारामारी को लेकर संगठन ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीएपी खाद की मारामारी को लेकर संगठन ने जताया रोष
Fri, 15 Nov 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : डीएपी खाद की मारामारी को लेकर रोष जताते संगठन कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांडौठी, खरहर सहित जिले के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान डीएपी खाद की मारामारी, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना व बगैर उचित मुआवजा दिए निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संगठन के प्रदेश कमेटी सदस्य करतार सिंह ने कहा कि डीएपी के लिए पूरे प्रदेश में हा-हाकार मचा हुआ है और सरकार झूठे बयान दे रही है कि डीएपी की कहीं कोई कमी नहीं है। किसान भीम सिंह व सूरजभान ने बताया कि वायदा करके भी मोदी सरकार बिजली बिल संशोधन 2023 को रद्द करने से मुकर गई है। अंकित, विकास तथा रंजीत ने कहा कि हमारे खेतों में से 746 केवीए की हाईटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। वे मार्केट रेट पर मुआवजा मांग रहे हैं मगर सरकार सर्किल रेट पर दे रही है जो बेहद कम है। प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि लाला लाजपत राय के शहीदी दिवस, 17 नवंबर को गांव गांव में शानदार ढंग से मनाने व 18 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।