फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The operator accused of killing the youth was taken on remand

रोहतक: युवक की हत्या के आरोपी परिचालक को रिमांड पर लिया

Tue, 21 Feb 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 21 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The operator accused of killing the youth was taken on remand
फोटो :38: हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
राई। गांव मुकीमपुर से बरात में गए युवक की दीपालपुर-पलड़ा रोड पर रेत खान के पास सिर में चोट मारकर हत्या करने के आरोपी को सीआईए-2 की टीम ने अदालत में पेश किया। हरियाणा रोडवेज में परिचालक आरोपी सुनील को अदालत ने चार दिन के रिमांड पर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव मुकीमपुर फिलहाल शामाबाद निवासी ओमप्रकाश ने 18 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई नारायण सिंह का बड़ा बेटा प्रवीण (28) गांव मुकीमपुर में ही अपने परिवार सहित रहता था। वह मुरथल स्थित एक ढाबे के पास शीतल पेय की दुकान चलाते थे। प्रवीण शुक्रवार रात को गांव के अंकित की बरात में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गांव सुल्तानपुर गया था। वह बरात में शामिल हुआ था। वह घर नहीं लौटा था। शनिवार सुबह करीब सात बजे गांव दीपालपुर-पलड़ा के बीच रेत खान के पास प्रवीण का शव पड़ा मिला था। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट मारकर उनकी हत्या की गई थी। सीआईए-2 की टीम ने प्रवीण को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि देर रात शराब पीने के बाद प्रवीण ने उसकी शराब में पेशाब मिलाकर पिला दिया था। जिसका पता लगने पर उसने डंडे से सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed