{"_id":"638ce480701e2163e26ddac6","slug":"the-one-with-black-lotus-is-my-friend-you-are-the-lover-of-my-heart-rohtakcity-news-rtk665397879","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है...
विज्ञापन
महोत्सव में पंजाबी गायक शमी के गीतों पर झूमते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य। अमर उजाला
रोहतक। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गई, इसमें प्राचीन सनातन संस्कृति की झलक देखने मिली। वहीं, श्रीराम रंगशाला में गीता जयंती उत्सव के दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गीता का संदेश दिया। साथ ही संस्कृत श्लोकोच्चारण से गीता का ज्ञान दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देख दर्शक झूमने पर विवश हो गए। सांस्कृतिक संध्या में पंजाब के कलाकार शमिंद्र सिंह शम्मी ने काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है भजन से समा बांध दिया।
समारोह के अंतिम दिन नगर शोभायात्रा का शुभारंभ दुर्गा भवन मंदिर से किया गया। शोभायात्रा को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नगराधीश मोहित महराना, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी, स्वामी विश्वेश्वरानंद, सुभाष तायल व विपिन गोयल ने पवित्र गीता ग्रंथ की पूजा अर्चना करते हुए हरी झंडी दिखाकर किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में कलाकारों की तरफ से रासलीला व नृत्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में अलग-अलग आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। शोभा यात्रा दुर्गा भवन मंदिर से शुरू होकर शांतमई चौक, गोहाना अड्डा, सुभाष रोड, आंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड से होती हुई पं. श्रीराम रंगशाला पहुंची।
विद्यार्थियों ने किया सामूहिक श्लोक उच्चारण
गीता जयंती महोत्सव में विद्यार्थियों की तरफ से गीता के श्लोक का सामूहिक उच्चारण किया गया। गुरुकुल लाढ़ौत के विद्यार्थियों ने भजन व नाटक, सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने भाषण, विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नृत्य व गीत, नेहरू मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, मॉडल स्कूल मेन ब्रांच के विद्यार्थियों ने नाटक, सैनी कन्या विद्यालय की छात्रा अर्पिता ने गीता सार पर आधारित कविता की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश किया।
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सांपला में छात्रों ने गीता के पावन श्लोकों का उच्चारण कर ब्लॉक को गुंजायमान किया। विद्यालय के साथ राजकीय कन्या उच्च विद्यालय चुलियाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दतौड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समचाना के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में गीता के पावन श्लोकों का उच्चारण किया। मॉडल संस्कृति विद्यालय के संस्कृत प्राध्यापक हरिओम ने बताया कि यह सब विद्यालय के प्राचार्य संदीप नैन की प्रेरणा व आध्यात्मिक सोच से संभव हुआ। इस अवसर पर सुनीता, रेखा, मोनिका, स्नेह लता, पूनम, निशा, अनिल कुमार, मोहन, सत्यवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को किया जागरूक
जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान पुलिस की तरफ से आमजन को साइबर सुरक्षा बारे किया जागरूक गया। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 अंकित आधारित सेल्फी के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रकार एवं बचाव बारे आमजन को जागरूक किया। आमजन को साइबर अपराध थाना की टीम ने साइबर अपराध की पहचान कर उनसे बचने बारे सुझाव दिए।
डेरा बाबा बालकपुरी में हुई महाआरती
महोत्सव के दौरान डेरा बाबा बालकपुरी परिसर में जिलास्तरीय महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के लिए नगराधीश मोहित महराणा पहुंचे। उन्होंने डेरे के महंत स्वामी कर्णपुरी के सानिध्य में श्रद्धालुओं के साथ महाआरती की और गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शम्मी ने भजनों से माहौल को किया भक्तिमय
गीता महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में पंजाब के कलाकार शमिंद्र सिंह शम्मी ने कृष्ण भजनों व गीता पर आधारित कार्यक्रमों से माहौल को भक्तिमय बनाया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में कहा कि मुंह फेर जीधर देखूं, मुझे तू ही नजर आए के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रति गहरी भक्ति को प्रदर्शित किया। दिवानी-दिवानी मैं तो दिवानी अपने पिया की, मैं तो दिवानी के अलावा अनेक पंजाबी गीतों, नी मैं कमली श्याम की कमली, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आकर तो देखों व ये सीला मिला है मुझको तेरी दोस्ती के पीछे जैसे गीतों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
सांस्कृतिक भजन मंडली ने हरियाणवी संस्कृति की बिखेरी छटा
सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली लीला सैनी की टीम ने हरियाणवी नृत्य के माध्यम से प्रदेश की प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई। टीम ने रामायण के वृतांतों का वर्णन किया। सांस्कृतिक मंडली ने समूह नृत्य के दौरान दोनों हाथों पर थालियां लेकर उनमें मोमबत्तियां जलाकर संतुलन के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। अमर उजाला