फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The number of buses is increasing in the state transport fleet: Moolchand Sharma

राज्य परिवहन बेड़े में बढ़ रही है बसों की संख्या : मूलचंद शर्मा

Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The number of buses is increasing in the state transport fleet: Moolchand Sharma
पत्रकारों से वार्ता करते परिवहन मंत्री मूलचंद। अमर उजाला
रोहतक। राज्य परिवहन के बेड़े में बसों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। हरियाणा बनने के बाद से प्रदेश में बसों की कमी थी। पूर्व की सरकारों ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में 5300 बसों की जरूरत को पूरा करते हुए बसों की संख्या में वृद्धि की है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी में 1300 नई बसों की खरीद को मंजूरी देते हुए बसों की संख्या यात्रियों के जरूरत के अनुसार मुहैया कराने का सराहनीय निर्णय लिया है। यह बात प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कही।
विज्ञापन

वे शनिवार को बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने एनआईटी फरीदाबाद में 130 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए डॉ. मंगलसेन बस पोर्ट का लोकार्पण किया है। पीपीपी मोड में बनाया गया राज्य का यह पहला बस पोर्ट है। आने वाले समय में अन्य जिलों में भी बस पोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, कुशल, किफायती और विश्वसनीय परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रदेश भर के विभिन्न बस स्टैंड का नवीनीकरण किया जा रहा है। एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ हरियाणा में बस स्टैंड को अब बस पोर्ट के रूप में पहचान दी जा रही है ताकि यात्रियों को सुखद अनुभूति का एहसास हो सके।
विज्ञापन

खनन मामले में परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार अवैध खनन करने वालों का इलाज करना जानती है। पिछली सरकारों की अपेक्षा मौजूदा सरकार ने अवैध खनन को लेकर चार गुणा अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं, उन्हें जेल भी भेजा गया है। आठ साल के कार्यकाल में खनन से 4667 करोड़ का राजस्व राज्य सरकार को मिला है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में यह केवल 1246 करोड़ था। कांग्रेस सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान खनन के क्षेत्र में जमकर लूट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed