फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The new presidential candidate may have to leave the post of medical superintendent.

Rohtak News: पीजीआई...एनएमसी के नियमों में उलझी शिशु रोग विभागाध्यक्ष की नियुक्ति

Sat, 27 Sep 2025 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The new presidential candidate may have to leave the post of medical superintendent.
रोहतक। पीजीआई के शिशु रोग विभाग के नए विभागाध्यक्ष का मामला उलझ गया है। एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) के नियमानुसार एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता। ऐसे में नए अध्यक्ष पद के दावेदार को चिकित्सा अधीक्षक का पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसा नहीं करने पर विभागाध्यक्ष का मोह त्यागना होगा।
विज्ञापन

इस परिस्थिति में विभागाध्यक्ष डॉ. गीता गठवाला के बाद वरिष्ठ चिकित्सक से अगले चिकित्सक को अवसर मिल सकता है। शिशु रोग विभाग में पिछले कुछ माह से उठापटक चल रही है। इसमें विभागाध्यक्ष को लेकर चिकित्सकों में घमासान मचा है। विभाग की अध्यक्ष डॉ. गीता गठवाला करीब डेढ़ साल से ही मेडिकल कॉलेज भिवानी के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगी। इसके बाद नए अध्यक्ष को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नया अध्यक्ष कौन होगा, यह भविष्य तय करेगा, मगर नए अध्यक्ष को लेकर संस्थान में चर्चा गरमाई हुई है। इसमें विभाग के सबसे वरिष्ठ डॉ. कुंदन मित्तल का नाम सबसे ऊपर है। इनके पास विवि के सीवीओ व पीजीआई के एमएस की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इनके लिए विभागाध्यक्ष बनना मुश्किल हो गया है। विभाग के एक चिकित्सक ने एनएमसी नियमों का हवाला देते हुए कुलपति समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत दी है। ऐसे में विभागाध्यक्ष को लेकर पेच फंस गया है।

संस्थान के शिशु रोग विभाग की अध्यक्ष अभी सेवानिवृत्त नहीं हुई हैं। एनएमसी के नियमानुसार नए विभागाध्यक्ष बनाए जाएंगे। - डॉ. एसके सिंघल, पीजीआई निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed