फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The new building lacks a labor room, increasing problems.

Rohtak News: नए भवन में लेबर रूम नहीं, बढ़ेगी परेशानी

Sun, 28 Sep 2025 10:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Sep 2025 10:10 AM IST
विज्ञापन
The new building lacks a labor room, increasing problems.
32 कलानौर में नए भवन का निर्माण कार्य देखते कमेटी सदस्य गुलशन दुआ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। नागरिक अस्पताल में बन रहे नए भवन का शनिवार को कष्ट निवारण कमेटी सदस्य गुलशन दुआ व संजय पुनियानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान गुलशन दुआ ने बताया कि नए भवन निर्माण में कुछ बदलाव के लिए स्थानीय लोगों ने उन से मुलाकात की है। उनका कहना है कि नए भवन मेें लेबर रूम नहीं बनाया गया है।
लेबर रूम पुराने अस्पताल की बिल्डिंग में है। दोनों भवनों की आपसी में कनेक्टिविटी भी नहीं है। इससे मरीजों व डॉक्टरों को 400 मीटर घूम कर आना जाना पड़ेगा। इससे रात्रि में र्भवती महिलाओं की डिलवरी में परेशानी होगी। रात में एक डॉक्टर व नर्स स्टाफ मौजूद रहता है। ऐसे में इमरजेंसी में अस्पताल से लेबर रूम तक जाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने सोमवार को चंडीगढ़ सीएम आवास पर बदलाव की मांग रखी जाएगी। सोनोग्राफर सहित अल्ट्रासाउंड मशीन व डिजिटल एक्स-रे मशीन की डिमांड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर नागरिक हस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक ओपीडी रहती है। जिसमें मरीज की बिमारी पता लगाने के लिए एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, लैब टेस्ट आदि की विशेष भूमिका मानी जाती है परंतु इन सुविधाओं के साथ महंगे टेस्ट की कलानौर अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। सोनोग्राफर के पद सहित अल्ट्रासाउंड मशीन व डिजिटल एक्स-रे मशीन की भी मुख्यमंत्री से डिमांड रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed