फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The name of the youths of Shamri and Gangana also came in the murder of the driver.

ड्राइवर की हत्या में शामड़ी व गंगाना के युवकों का भी नाम आया

Mon, 03 Jan 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The name of the youths of Shamri and Gangana also came in the murder of the driver.
रोहतक। गुरुग्राम के व्यापारी के ड्राइवर एवं यूपी के इटावा निवासी सुनील की हत्या के मामले में सोनीपत जिले के युवक शामड़ी निवासी अजय व गंगाना निवासी दीपक का भी नाम सामने आ रहा है। मामले में एक जनवरी को गिरफ्तार झज्जर जिले के गांव ढराना निवासी हरिकेश ने पुलिसिया पूछताछ में यह खुलासा किया है। अब पुलिस आरोपी हरिकेश को मंगलवार को अदालत में पेश कर फरार दोनों आरोपियों की तलाश करने के लिए दोबारा रिमांड का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर 2021 को सूचना मिली थी कि शिमली-भंभेवा मार्ग पर कार में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। युवक की पहचान यूपी के इटावा जिले के गांव उदयपुर कलां निवासी सुनील के तौर पर हुई। सुनील गुरुग्राम के व्यापारी हरिराम शुक्ला के पास आठ साल से ड्राइवर के तौर पर नौकरी कर रहा था और परिवार सहित गुरुग्राम जिले के गांव खटौला में किराये के मकान में रह रहा था। छह अक्तूबर को वह कार में सवार होकर रोहतक आया था। शिमली के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन

........
तीन दोस्तों ने मिलकर की थी हत्या, जेल में हुई थी मुलाकात
सीआईए प्रथम ने ब्लाइंड मर्डर केस में एक जनवरी को झज्जर जिले के गांव ढराणा निवासी हरिकेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी नाइट डोमिनेशन के तहत सर्च अभियान में पुलिस के हाथ आया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरिकेश ने अपने साथी सोनीपत जिले के गांव शामड़ी निवासी अजय व गंगाना निवासी दीपक के साथ मिलकर 6 अक्तूबर को शिमली के पास कार लूटी थी। लूट की वारदात के दौरान कार चालक इटावा निवासी सुनील से हाथापाई हो गई। आरोपियों ने सुनील को गोली मार दी। शव ठिकाने लगाने की समस्या देखते हुए कार भी मौके पर ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ब्लाइंड मर्डर केस में आरोपी झज्जर जिले के गांव ढराणा निवासी हरिकेश का रिमांड पूरा हो गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने दोस्त सोनीपत जिले के गांव शामड़ी निवासी अजय व गंगाना निवासी दीपक के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। दीपक से उसकी दोस्तीजेल में हुई थी। अब पुलिस अजय व दीपक की तलाश में दबिश दे रही है।
- सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार, प्रभारी सीआईए प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed