फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mystery of Aarti's death may be revealed today

Rohtak News: आरती की मौत के रहस्य से आज उठ सकता है पर्दा

Thu, 10 Aug 2023 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
The mystery of Aarti's death may be revealed today
रोहतक। गाजियाबाद की युवती आरती की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पति व मृतका के भाई के दोस्त ने धक्का देकर उसकी हत्या की है या वह खुद मकान की दूसरी मंजिल से गिरी है, इस रहस्य से पर्दा उठा नहीं है। पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए परतें खाेलने में जुटी हुई हैंं।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से सवाल-जवाब करने के साथ गहन पूछताछ की जा रही है। इसमें आरोपियों के उलझने से पुलिस को मौत के राज का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने कुछ तथ्य हाथ लगने का दावा किया है, मगर अभी खुलासा नहीं हुआ है। वीरवार को पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है। इसके लिए एक टीम अलग से काम कर रही है। इस टीम के हाथ कुछ तथ्य लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


यह है मामला
उत्तर प्रदेश के के गाजियाबाद जिले के भौपूरा शाहिबाबाद की तुलसी निकेतन कॉलोनी निवासी मीना शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि उसकी बेटी 22 वर्षीय आरती ने पहले भौपूरा के युवक शदाब के साथ प्रेम विवाह किया था। इनका तीन साल का बेटा है। शदाब से मनमुटाव के चलते आरती ने भिवानी जिले के गांव बडेसरा निवासी अजय उर्फ मोनू से एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। दोनों चाणक्यपुरी कॉलोनी में किराये पर रहते थे। रविवार की रात 12 बजे आरती की मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उसकी मां का आरोप है कि आरती पर उसका पति मोनू व आरती के भाई का दोस्त गाजियाबाद निवासी अमन उर्फ राज अनैतिक काम के लिए दबाव डाल रहे थे। मना करने पर धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। जबकि दोनों आरोपी पुलिस को कह रहे हैं कि आरती खुद छत से गिरी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरती की मौत मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है। फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। कुछ तथ्यों पर काम चल रहा है। वीरवार को सफलता मिलने की उम्मीद है।
- विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed