फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The murder plot was hatched two weeks ago, the killers stayed in Faridabad-Noida

Rohtak News: दो हफ्ते पहले रची हत्या की साजिश, फरीदाबाद-नोएडा में रुके थे हत्यारे

Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The murder plot was hatched two weeks ago, the killers stayed in Faridabad-Noida
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गैंगस्टर बाबा के चाचा अनिल की हत्या की साजिश दो हफ्ते पहले रची गई थी। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली भागे और फिर नोएडा व फरीदाबाद में रुके थे। हालांकि, इनका पीछा कर रही पुलिस 48 घंटे बाद भी उन्हें पकड़ नहीं सकी है। गिरफ्तारी का वादा पूरा न होने से खफा परिजन बुधवार को एसपी से मिलेंगे।
रिटौली गांव के बजरंग की हत्या के आरोप में जमानत पर छूटकर आए अनिल की रविवार सुबह गांव के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस इस घटना के पीछे गांव के ही दो गैंगस्टर के बीच छिड़ी गैंगवार को मान रही है।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने गांव के ही गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के नाम वाले सोशल मीडिया अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए बजरंग के बाकी बचे हत्यारोपियों को भी मार देने की धमकी दी है। पुलिस अधिकारी इन्हें जल्द पकड़ने का दावा करते रह गए, लेकिन पकड़ा एक भी न जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, परिजन इन्हें पकड़ने नहीं, एनकाउंटर में ढेर करने की मांग कर रहे हैं। शव उठाने के दौरान भी उन्होंने यही मांग रखी थी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारोपियों को पकड़ने का वादा किया तो परिजन मान गए। यह मियाद बीतने के बाद परिजन गुस्से में हैं। वह बुधवार को एसपी से मिलेंगे।
पुलिस की अभी तक की तफ्तीश बताती है कि अनिल की हत्या की साजिश दो हफ्ते पहले रची गई थी। सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने वाले हरियाणा के ही शूटर हैं। दो आरोपी रोहतक के ही हैं, जिन्होंने रेकी कराई और हत्या में सहयोग किया। इन्हें हथियार भी अलग-अलग तरह के दिए गए थे।

जिस्म में धंसी मिलीं आठ गोलियों से भी इसकी पुष्टि हुई है कि कई तरह के ऑटोमेटिक हथियारों से हत्या की गई थी। वहीं, भाई सुनील का दावा है कि बजरंग की हत्या से अनिल का कोई लेना-देना नहीं था। बजरंग के हत्यारोपी उनकी बाइक मांगकर ले गए थे।
अनिल को इसका अंदेशा न था, वर्ना वह उन्हें कभी अपनी बाइक न देता। संदेह में उसके खिलाफ हत्या का पहले मुकदमा लिखाया और जेल से छूटा तो फिर मार ही दिया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed