फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The morale of the police has been eroded by the continuous incidents in the state: Dushyant

प्रदेश में लगातार हो रहीं घटनाओं से पुलिस का मनोबल गिरा : दुष्यंत

Sat, 18 Oct 2025 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The morale of the police has been eroded by the continuous incidents in the state: Dushyant
रोहतक के कलानौर हलके के गांव बालंद में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्य
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश में कानून व्यवस्था न के बराबर है। जब पुलिस अधिकारी ही आत्महत्या करने पर मजबूर हैं तो आम जनता का क्या होगा। प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस का मनोबल गिरा है। एडीजीपी व एएसआई की मौत के मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यह कहना है जननायक जनता पार्टी से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का। वह शुक्रवार को बालंद गांव में कार्यकर्ता एवं पूर्व हलका कलानौर प्रधान मनोज बालंद की ओर से आयोजित जनसभा में भाजपा पर जमकर बरसे।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने में हरियाणा सरकार पूरी तरह विफल है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास गृह विभाग की भी जिम्मेदारी है। इसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। प्रदेश में नायब सैनी नहीं मनोहर लाल सरकार चला रहे हैं। सीएम कार्यालय के अधिकारी खुद कह चुके हैं कि सीएम के कहने से तो चपरासी भी सस्पेंड नहीं होता है। भाजपा में अफसरशाही हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को अब तक उचित मुआवजा भी नहीं दिया
किसान-जवान की दुर्गति हो रही है। किसान मंडियों में अपनी फसल की बिक्री को लेकर परेशान है। मंडियों में धान सड़ रहा है, खरीद के इंतजाम नहीं हैं। फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। बाढ़ पीड़ितों को अब तक सरकार ने उचित मुआवजा भी नहीं दिया है। डीएपी के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं।
प्रदेशभर में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे

दुष्यंत ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। जजपा के स्थापना दिवस के बाद प्रदेशभर में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इनसो भी छात्राओं को अपने संगठन से जोड़ने पर जोर देगा।

यहां गांव के बुजुर्ग राजा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लतानी, जिला रोहतक प्रभारी हरज्ञान मोखरा, जिलाध्यक्ष रोहतक डॉ. संदीप हुड्डा, एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed