{"_id":"67b4e3399a4a086d1505b348","slug":"the-miscreants-were-planning-to-murder-three-councilor-candidates-rohtak-news-c-17-roh1020-602762-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन पार्षद प्रत्याशियों की हत्या की फिराक में थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन पार्षद प्रत्याशियों की हत्या की फिराक में थे बदमाश
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश पार्षद का चुनाव लड़ रहे तीन उम्मीदवारों की हत्या की फिराक में थे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को काबू कर लिया था। इनमें एक आरोपी ने निकाय चुनाव से पहले रोहतक में खूनी खेल खेलने की तैयारी का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपियों से कार और तीन पिस्तौल बरामद किए गए है। सोनीपत के गैंगस्टर सुनील सरढ़ाना ने कार और हथियार मुहैया कराए थे। अब पुलिस ने ऐसे उम्मीदवारों की सुरक्षा पर विचार शुरू कर दिया है।
एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार को सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार को सूचना मिली कि एक कार में कुछ बदमाश घूम रहे हैं। वह आईएमटी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सीआईए-2 प्रभारी अपनी टीम के साथ आईएमटी थानाक्षेत्र में गश्त करने लगी तो खरावड़ चौकी से कुछ दूरी पर कार पुलिस के सामने आ गई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने फायरिंग करनी शुरू दी। जब पुलिस की ओर से फायरिंग हुई तो बदमाशों ने अपनी कार से पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे आरोपियों की कार क्षतिग्रस्त होकर रुक गई।
बदमाश कार से उतरकर भागने लगे और गाड़ी चला रहे नितिन ने अपने आप को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। भागने वाले आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार की बुलेट प्रुफ जैकेट में दो और एएसआई संत कुमार की बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। हालांकि उनका कोई प्रभाव नहीं हुआ। इसी दौरान दोनों ओर से करीब 30 राउंड फायरिंग हुई और उसमें संदीप, नरेश और अनुराग गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का पीजीआईएमएस में चल रहा उपचार
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में सोनीपत के सिलाना निवासी संदीप, रोहतक के छोटूराम कॉलोनी निवासी नरेश और प्रीत विहार निवासी अनुराग को पैरों में गोली लगी है। संदीप के दोनों पैरों में गोली लगी थी जबकि भालौट निवासी नितिन कार चला रहा था और उसने अपने आपको सरेंडर कर दिया था। उधर, तीनों को घायलों पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। हालांकि बदमाशों की ओर से चलाई गई तीन गोली सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार और एएसआई संतकुमार को भी लगी थी, लेकिन बुलेट प्रुफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई। दोनो ओर से 30 राउंड फायरिंग हुई। आरोपी नितिन को अदालत के समक्ष पेश किया है और वहां से उसका रिमांड मांगा गया है।