फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The miscreants snatched the purse from a woman in broad daylight, cut the bag and took out the gold chain of the other

दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीना, थैला काटकर दूसरी का निकाला सोने की चेन

Fri, 14 Jan 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the purse from a woman in broad daylight, cut the bag and took out the gold chain of the other
सिटी थाने में कटे बैग को दिखाती पीड़ित महिला। अमर उजाला
रोहतक। दिनदहाड़े भरे बाजारों में बेखौफ बदमाशों ने दो महिलाओं को निशाना बनाया। पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक महिला को धक्का मारकर एक बदमाश ने पर्स छीन लिया। वहीं, शौरी मार्केट में एक महिला का थैला काटकर करीब 95 हजार रुपये की सोने की चेन चुरा ली। पुरानी सब्जी मंडी में पर्स छीनने वाले बदमाश को रोडवेज डिपो के चालक-परिचालक ने करीब एक किलोमीटर दौड़ा कर कच्चा बेरी रेलवे क्रासिंग के पास दबोच लिया। इसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

भगवतीपुर निवासी सुदेश वीरवार को दवा व कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए आई थी। पुरानी सब्जी मंडी के पास सामने से आए एक बदमाश ने धक्का मारकर उनका पर्स छीन लिया। बदमाश के भागते ही उन्होंने शोर मचाया व उसके पीछे दौड़ पड़ी। नजदीक की दुकान पर खरीदारी कर रहे रोडवेज डिपो के परिचालक राजकुमार व चालक संजय ने यह देखकर उनके पीछे दौड़ पड़े। दोनों रोडवेज कर्मियों ने करीब एक किलोमीटर की पीछा कर कच्चा बेरी रोड पर बदमाश को दबोच लिया। जब आसपास के लोगों को महिला का पर्स छीनने के बारे में पता चला तो बदमाश की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद लोग घसीटते हुए उन्हें नजदीक सिटी थाने ले गए। यहां उन्होंने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद लोगों ने पीड़ित महिला की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला को रोती-बिलखती हालत में लोग थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पर्स महिला को सौंप दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक अन्य महिला रोती-बिलखती थाने पहुंची। पीड़ित महिला ने अपना नाम कांता बताते हुए कहा कि वह शौरी मार्केट में खरीदारी करने आई थी। किसी ने धारदार वस्तु से थैला काट कर करीब 25 ग्राम सोने की चेन, झुमकी व नकदी चुरा ली। बदमाश ने थैला काटकर सोने की चेन गायब कर दी है। इसकी कीमत करीब 95 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में गश खाकर गिर पड़ी पीड़िता
पर्स छीनने वाले बदमाश को सामने देख पीड़िता ने पहले चिल्लाते हुए उसकी पिटाई की। वह चीख-चीखकर कह रही थी कि बड़ी मेहनत की कमाई है। दिनरात काम करके जीवनयापन कर रही हूं। पर्स में एक हजार रुपये थे। इसके बाद पीड़िता थाना परिसर में ही गश खाकर गिर पड़ी। इसे लोगों ने संभाला। कुछ देर बाद होश आया।
वर्जन
महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश को लोगों ने पकड़कर थाने को सौंपा है। पीड़िता ने लिखित शिकायत नहीं की है। पूछताछ के लिए बदमाश को सीआईए के हवाले किया जा रहा है। जिस स्थान पर महिला का थैला काटकर सोने की चेन निकाली गई, वह पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में आता है। महिला को संबंधित थाने भेज दिया गया है।

- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, थाना प्रभारी सिटी थाना

सिटी थाने के सामने पर्स छीन कर भागे युवक को मारती सुदेश जिका पर्स छीन कर भागा था युवक, बीच बचाव करत?

सिटी थाने के सामने पर्स छीन कर भागे युवक को मारती सुदेश जिका पर्स छीन कर भागा था युवक, बीच बचाव करत?

पुरानी सब्जी मंडी में महिला का पर्स छीन कर भागे युवक को कच्चा बेरी रोड पर बाईक से दौड़ाकर पकड़ते र?

पुरानी सब्जी मंडी में महिला का पर्स छीन कर भागे युवक को कच्चा बेरी रोड पर बाईक से दौड़ाकर पकड़ते र?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed