फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The married woman, who lived in her in-laws' house for 20 days, committed suicide, the last rites took place at her maternal home.

Rohtak News: 20 दिन ससुराल में रही विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 08 Dec 2023 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The married woman, who lived in her in-laws' house for 20 days, committed suicide, the last rites took place at her maternal home.
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। क्योंकि उसका पति, जेठ व सास न केवल प्रताड़ित कर रहे थे, बल्कि पति ससुराल भी लेकर नहीं जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया। पिता ने मायके में ही बेटी का अंतिम संस्कार किया। साथ ही पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

घरौंठी गांव निवासी हरिओम राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 11 माह पहले 20 वर्षीय बेटी मोनी का विवाह जींद जिले के गांव किला जफरगढ़ निवासी संदीप के साथ की थी। शादी में दिए दान-दहेज को लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। शादी के बाद उसकी बेटी 20 दिन एक बार व 10 दिन एक बार ससुराल गई। उसका पति व ससुराल वाले लेकर नहीं जा रहे थे। पिछले तीन माह से बेटी मायके में ही थी। इस कारण तनाव में रहती थी। वह पांच दिसंबर को पंचायत लेकर उसकी ससुराल गया। आरोपी बेटी को ससुराल लेकर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इससे बेटी तनाव में आ गई और उसने सुबह नौ बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed