फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The market is filled with spices from Kerala and Rajasthan

Rohtak News: केरल और राजस्थान के मसालों से महका बाजार

Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The market is filled with spices from Kerala and Rajasthan
रोहतक । सर्दी में मसालों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में केरल व राजस्थान के मसालों की महक आ रही हैं। केरल से लौंग, इलायची, काली मिर्च और राजस्थान से जीरा, धनिया, मिर्च का आयात किया जा रहा है। हालांकि, ज्यादातर मसाले दिल्ली के रास्ते रोहतक के बाजारों में लाए जा रहे हैं लेकिन कुछ बड़े कारोबारी सीधे मसालों की आवक कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारी दीपक का मानना है कि सर्दी बढ़ने पर मसालों की आवक में वृद्धि हुई है। पहले जहां 15 टन मसालों की आवक होती थी वहीं, अब यह आंकड़ा लगभग 20 टन तक पहुंचने की संभावना है। सर्दी में सोंठ, छोटी व बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता, अदरक, मिर्च और हल्दी आदि मसालों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

शहर में मसालों की छोटी बड़ी 2500 से अधिक दुकानें हैं। पुरानी अनाज मंडी के अलावा नई मंडी, गांधी कैंप बाजार, झज्जर रोड, पुराना बस स्टैंड के पास, हिसार रोड व शिवाजी काॅलोनी बाजार के अलावा कॉलोनी में भी बड़ी संख्या में दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसालेदार व्यंजनों के सेवन शरीर में गर्माहट देने का काम करते हैं। गरम मसालों की मांग बढ़ने से दुकानदारों को इस बार और अधिक और अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed