{"_id":"69eb7014ec020a78a0025a11","slug":"the-manifestation-festival-of-mother-baglamukhi-was-celebrated-with-deep-devotion-at-the-baba-balakpuri-dera-rohtak-news-c-17-roh1020-845050-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाबा बालकपुरी डेरे में भक्तिभाव से मनाया मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाबा बालकपुरी डेरे में भक्तिभाव से मनाया मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव
Sat, 25 Apr 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
13-बाबा बालकपुरी डेरे में मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव पर हवन करते महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी
रोहतक। सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरे में शुक्रवार को मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह हवन किया गया व श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मंगलकामना की।
महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव मनाया गया। डेरे पर दिनभर मां बगलामुखी का जयघोष होता रहा। स्वामी कर्णपुरी ने बताया कि मां बगलामुखी, दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या मानी जाती हैं। इन्हें पीतांबरा भी कहा जाता है।
सायंकाल से विशेष पूजा विधान आरंभ हुआ जो मध्यरात्रि तक चला। यह अनुष्ठान पंडित सुरेश वशिष्ठ ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया।