फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The main objective of the cleanliness campaign is to create a clean and healthy society.

Rohtak News: स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाना सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य

Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The main objective of the cleanliness campaign is to create a clean and healthy society.
फोटो : 16 साफ सफाई करते कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष शहरी स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर जोर देते हुए लोगों को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहरी स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को वार्ड नंबर 4 में म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी व आई लव रेवाड़ी मुहिम को सार्थक बनाने के लिए पौधरोपण किया।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे घर, परिवार, गली, मोहल्ला सहित पूरे क्षेत्र में हर वर्ग को सुखद अहसास देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर ओर जागरूकता की अलख जग चुकी है और अब म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी के रूप में नजर आने लग रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वच्छ शहर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें रेवाड़ी जिले का शहरी क्षेत्र प्रदेश के सुखद व स्वच्छ वातावरण की रैंकिंग में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि विशेष शहरी स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के नसिया जी रोड वार्ड नंबर 2 और 4 में सफाई की गई। अभियान के तहत वार्ड नंबर 21 मॉडल टाउन स्वर्ण जयंती पार्क में पौधरोपण अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा पौधरोपण किया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में स्वच्छता विषय पर लेखन प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। शहर में सभी स्थानों पर सफाई अभियान चला कर सफाई करवाई जा रही है तथा वहां लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता करते हुए शपथ दिलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed